फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST लागू करने से ठीक पहले सरकार ने लिया एक फैसला, लाखों को मिली राहत

Sun, 02 Jul 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
gst - फोटो : pti
जीएसटी लागू करने से ठीक पहले मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया था, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी और ऐसा हुआ एक शख्स की वजह से।
विज्ञापन

2 of 6
gst - फोटो : pti
दरअसल, केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने से पहले खाद और उर्वरकों पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर पांच फीसदी कर दी। इससे देश भर के किसानों को बड़ी राहत मिल गई। पंजाब-हरियाणा के करीब 35 लाख किसानों पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 6
gst - फोटो : pti
वही जान लीजिए कि हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अपील पर सरकार ने यह फैसला लिया। कैप्टन के आग्रह पर यह भी तय किया गया कि ट्रैक्टर के पार्ट्स पर उतना ही टैक्स लगेगा, जितना ट्रैक्टर पर लगना तय हुआ है।

 

4 of 6
gst - फोटो : pti
दरअसल, जीएसटी काउंसिल की अंतिम बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई। इस दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किसानों की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा इस्तेमाल होने वाले खाद, उर्वरक व ट्रैक्टर पार्ट्स पर जीएसटी की दर ज्यादा है।
विज्ञापन

5 of 6
gst - फोटो : pti
कैप्टन ने कहा कि ज्यादा दरें किसान की कमर तोड़ने का काम करेंगी। ज्यादा दर पर टैक्स लेकर सब्सिडी देने से अच्छा है कि इसकी दर को ही कम रखा जाए। वित्त मंत्री ने अनेक दलीलें देकर उन राज्यों के मंत्रियों को भी समर्थन में कर लिया, जो दरें कम करने के विरोध में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gst - फोटो : pti
जीएसटी लागू होने से कुछ घंटे पहले किसान हित में निर्णय लेने पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें