फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: जानिए अब कौन सी कार बाइक महंगी कौन सी सस्ती, कितनी?

Sun, 02 Jul 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम
जीएसटी का कारों और दोपहिया वाहनों की कीमतों पर काफी असर पड़ेगा। अगर खरीदने का मन है तो जानिए कौन सा वाहन कितना महंगा और कितना सस्ता होगा।
विज्ञापन

2 of 9
luxury cars
एक जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद छोटी कारों की कीमतों के बढ़ने की संभावना है। छोटी कारों पर अभी 25 से 26 प्रतिशत टैक्स लगता है, वो 29 से 31 प्रतिशत तक हो जाएगा। भारत छोटी कारों के निर्माण और दुनिया भर के बाजारों में निर्यात का हब है, जीएसटी के लागू होने से इस कारोबार पर भी फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 9
cars - फोटो : amarujala
लग्जरी कारों के दामों में भी गिरावट आने की संभावना है। नई कर व्यवस्था से इन पर टैक्स का बोझ पहले से कम होगा। अभी कारों पर टैक्स 41.5% से 44.5% के बीच है। इसमें 27-30% सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और स्टेट वैट भी है। जीएसटी लागू होने से इन कारों पर ज्यादा से ज्यादा 43 प्रतिशत टैक्स लगाया जा सकता है, जिसमें 28 प्रतिशत बेस टैक्स और 15 प्रतिशत सेस जोड़ा गया है।

 

4 of 9
cars - फोटो : amarujala
350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल पर ज्यादा से ज्यादा 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा। इससे अधिक क्षमता वाली बाइक पर बेस टैक्स के अलावा 3 प्रतिशत सेस भी लगाया जाएगा। इस तरह इन बाइक पर टैक्स 31 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे बता दें कि अभी तक देश में अलग अलग तरह के टू-व्हीलर्स पर 28 से 35 फीसदी के बीच टैक्स लगता है।

 
विज्ञापन

5 of 9
cars - फोटो : amarujala
कॉमर्शियल व्हीकल्स की बात करें तो सामान ढोने वाली गाड़ियों पर सीधा 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा। 10 से 13 सवारियों को ढोने वाली गाड़ियों पर 15 प्रतिशत का अतिरिक्त सेस देना होगा। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स पर भी 28 प्रतिशत का टैक्स लगेगा, जो अभी 15 से 18 प्रतिशत के बीच है। इससे भी गाड़ियों की कीमतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 9
cars
कारों के चार सेगमेंट
छोटी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से कम है और पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर से ज्यादा और 1.5 से कम का है। मिड साइज कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर तक है, जिनका इंजन 1.5 लीटर तक है। लग्जरी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और इंजन की क्षमता 1.5 लीटर है। एसयूवी: जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम तक है। इंजन 1.5 या ज्यादा है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ेंगे छोटी कारों के दाम
अभी छोटी कारों पर एक्साइज 12.5 फीसदी और वैट 12.5 फीसदी के साथ एक फीसदी इंफ्रा सेस लगता है, जिससे टैक्स 26 फीसदी बनता है। जीएसटी के बाद जीएसटी का रेट 28 फीसदी होगा और एक फीसदी सेस लगने के साथ ही टैक्स की दर 29 फीसदी हो जाएगी। मिड साइज कारों में एक्साइज 24 फीसदी और वैट 12.5 फीसदी लगता है। उसके साथ ही चार फीसदी इंफ्रा सेस लगता है, जिससे रेट 40.5 से 48.5 फीसदी तक होते हैं। जीएसटी के बाद 28 फीसदी के साथ 15 फीसदी सेस लगने से रेट 43 फीसदी हो जाएंगे।

8 of 9
Mahindra electric cars
कार----------------टैक्स------------जीएसटी के बाद टैक्स
छोटी कार (पेट्रोल)--26-34 फीसदी-----29 फीसदी (सेस-1 फीसदी)
छोटी कार (डीजल)-27.5-35.5 फीसदी--31 फीसदी (सेस-3 फीसदी)
मिड साइज कार-----40.5-48.5 फीसदी--43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
लग्जरी कार--------44.5-51.5 फीसदी--43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
एसयूवी------------47.5-54.5 फीसदी--43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
विज्ञापन

9 of 9
top cars
जीएसटी का छोटी कारों पर ज्यादा प्रभाव होगा। अभी छोटी कारों पर 26 फीसदी टैक्स होता है जबकि जीएसटी के आने के बाद टैक्स की दर फ्लैट पेट्रोल पर 29 फीसदी और डीजल पर 31 फीसदी हो जाएगी। इसके साथ ही मिड साइज सेडान की कीमत भी बढ़ सकती है। जिसकी वजह है 15 फीसदी का सेस। अभी मिड साइज सेडान पर 24 फीसदी एक्साइज, 12.5 फीसदी वैट और चार फीसदी इंफ्रा सेस लगता है। जिससे टैक्स की कीमत औसतन 40.5 से लेकर 48.5 फीसदी होती है।
- संदीप गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, जीएसटी एक्सपर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें