फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST लागू होने के बाद पुराने माल पर एंट्री टैक्स का क्या होगा?

Sat, 01 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
GST
इधर जीएसटी लागू हो रहा है, उधर एक जुलाई के बाद पुराने माल पर एंट्री टैक्स को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। जानिए आखिर क्या माजरा है?
विज्ञापन

2 of 6
GST
दरअसल, जीएसटी लागू होने के साथ ही पंजाब में पुराने माल पर एंट्री टैक्स को लेकर काफी असमंजस खड़ा हो गया है। इसमें वह सामान है जिसकी बिलिंग वैट में होगी और वह पंजाब आएगा जीएसटी लागू होने के बाद।
विज्ञापन

3 of 6
GST
एक जुलाई से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लागू हो रहा है। उसके बाद वैट, एंट्री टैक्स समेत सारे टैक्स खत्म हो जाएंगे। अभी जो भी माल खरीदा जा रहा है, वह वैट पर खरीदा जा रहा है। एक जुलाई से सारा माल जीएसटी पर खरीदा जाएगा।

4 of 6
GST
बहुत से कारोबारी हैं, जिन्होंने जून के अंतिम सप्ताह में दूसरे राज्यों से माल खरीदा। लेकिन वह माल पंजाब एक जुलाई के बाद पहुंचेगा। वैसे उस माल पर कारोबारियों को एंट्री टैक्स देना होता है, लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद एक्साइज विभाग एंट्री टैक्स किस तरह से वसूल करेगा, या नहीं वसूल करेगा, बाद में कारोबारियों को रिफंड कैसे देगा, इस पर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
gst
एक्साइज विभाग के अधिकारी भी अभी लोगों को कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि कारोबारियों के पास ऑनलाइन एडवांस टैक्स भरने का विकल्प है। लेकिन इसके बारे में ज्यादातर कारोबारी जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gst
तीस जून तक की बिलिंग वाला जो माल एक जुलाई या उसके बाद आएगा, उस पर एंट्री टैक्स को लेकर स्थिति शुक्रवार सुबह स्पष्ट होगी। शुक्रवार को ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
- एईटीसी विजय गर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें