फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरे लेने से ठीक पहले घट गई ऐसी अनहोनी, मंडप से थाने पहुंच गया दूल्हा...मामला दर्ज

Sat, 12 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी(भिवानी)
विज्ञापन
1 of 6
groom
दुल्हन सजी मंडप तैयार, लेकिन सात फेरे लेने से ठीक पहले अनहोनी घट गई और दूल्हा पहुंच गया थाने, जानिए आखिर क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
groom catch
मामला हरियाणा के भिवानी का है। सिवानी मंडी तहसील परिसर में हुई गैंगवार में फरार हुए शूटर अजय ईश्रवालिया की मदद करने वाले मिठ्ठी गांव के युवक संदीप सहारण को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को यहां से अदालत ने 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। यहां बता दें कि युवक संदीप की 12 मई को शादी होनी तय थी लेकिन शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही युवक जेल की सलाखों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 6
groom
गौरतलब है कि रविवार को सिवानी तहसील परिसर में 3 बदमाशों ने पेशी पर आए 2 कैदियों पर गोलियां बरसा दी थी। इस गोलीबारी में कैदी तो बाल-बाल बच गए लेकिन हरियाणा पुलिस के हवलदार भागीरथ की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 2 हमलावरों को मौके से ही धर दबोचा था जबकि तीसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया था।

4 of 6
groom
पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी शूटर अजय कुमार गांव मिठ्ठी में संदीप के घर पहुंचा जहां शादी की तैयारियों में व्यस्त संदीप सहारण से उसने मदद मांगी। पुलिस की माने तो संदीप ने शूटर अजय को ना केवल 4500 रुपये दिए बल्कि एक चोरी किए गए बाइक पर उसे राजस्थान के एक गांव में भी छोड़कर वापस घर आ गया था।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय दूल्हा
पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्होंने संदीप को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और आरोपी ने भी पूछताछ के दौरान पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने 12 मई को वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे युवक संदीप को 120 बी के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपी युवक को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bride groom hands
जेल से जुड़े है हमले के तार
तहसील परिसर में हुई गोलीबारी के तार जिला जेल भिवानी से जुड़े हुए है। मामले की जांच कर रहे कार्यकारी थाना प्रभारी विद्याधर पिलानिया ने बताया कि इस मामले में गिरोह के मुख्य सरंगना सोनू व सुनील को पुलिस जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए सिवानी लाएगी। पुलिस का मानना है कि इस गैंगवार की पूरी साजिश भिवानी जेल से ही रची गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें