अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो डाक विभाग में यह चाहत पूरी हो सकती है। कई पदों पर भर्ती हो रही है।
विज्ञापन
2 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
चंडीगढ़ डाक मंडल की ओर से 57 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती होगी। इसके लिए डाक विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। नौकरी के लिए दसवीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
दसवी के नंबरों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई, 2017 है। चंडीगढ़ मंडल की प्रवर डाकघर अधीक्षक राधिका धीर ने बताया कि भरती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
4 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : Demo pic
विस्तृत जानकारी विभागीय बेवसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एपीपोस्ट डॉट इन/जीडीएसऑनलाइन और डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट इंडियापोस्ट डॉट गोव डॉट इन पर ले सकते हैं। 11 अप्रैल से आवेदन शुरू है।
विज्ञापन
5 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
राधिका धीर ने बताया कि इस भरती प्रक्रिया के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष आवेदनकर्ता से एक सौ रुपये शुल्क के रूप में लिया जाएगा। महिला और एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट भेजने की जरूर नहीं है। डाक द्वारा भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ग्रामीण डाक सेवकों की तीन घंटे की ड्यूटी होगी।