फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी में भर्ती के कई नियम बदले गए, 7 क्लिक करके जानिए

Thu, 30 Nov 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
अगर आप सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो ये खबर बड़े काम की है। दरअसल भर्ती का एक नियम बदल दिया गया है, अब नई शर्त ये होगी।
विज्ञापन

2 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
दरअसल, हरियाणा सरकार ने तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने के बाद एक और बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने इन श्रेणियों में 85:15 के निर्धारित लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के अंकों को बदलते हुए 90:10 कर दिया है। 90 अंक की लिखित परीक्षा होगी और 10 अंक कमजोर वर्गों का कोटा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
बुधवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में नए नियमों को मंजूरी दी गई। सरकार ने भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए दस अंक चार श्रेणियों में कमजोर वर्गों को देने का निर्णय लिया है।

4 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
सीएम मनोहर लाल ने बैठक के बाद बताया कि जिस उम्मीदवार के घर में एक भी व्यक्ति सरकारी नौकरी पर नहीं है, उसे पांच अंक दिए जाएंगे। इसी तरह से विधवा और उन उम्मीदवारों को पांच-पांच अंक मिलेंगे, जिनके सिर से पिता का साया पंद्रह वर्ष से कम आयु में उठ गया था।
विज्ञापन

5 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
एक घर से बिना पिता के अगर एक से अधिक उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो उनमें से किसी एक को ही फायदा मिलेगा। विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों में अनुबंध व एडहॉक पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को भी उनके अनुभव अनुसार अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
एक वर्ष के अनुभव का आधा अंक होगा। अगर किसी का 10 वर्ष का अनुभव है तो उसे पांच अंक मिलेंगे, इसमें अधिकतम सीमा 5 अंक रहेगी। प्रदेश की उन जातियों को भी पांच अंकों का फायदा होगा, जो न तो अनुसूचित जाति के दायरे में आती हैं और न ही पिछड़ा वर्ग में।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
इन जातियों में भी घुमंतू, सांसी जातियों के परिवारों को फायदा मिलेगा। कुल 22 जातियां इसके तहत लाभान्वित होंगी। जो उम्मीदवार इन चारों श्रेणी के तहत आएंगे, उन्हें अधिकतम अंक 10 ही मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें