देश भर के बैंक खाता धारकों को एक बहुत बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, 20 जनवरी से बैंकों की कई सेवाएं महंगी होने जा रही हैं देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bank
20 जनवरी से बैंकों का काम महंगा होने जा रहा है। सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक शाखाओं ने उन तमाम सेवाओं के लिए शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली है, जो अब तक मुफ्त थी। हालांकि, कुछ सुविधाओं के लिए शुल्क की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
3 of 5
bank
जिस सेवाओं पर शुल्क लगने जा रहा है, वो हैं पैसा जमा करना, पैसा निकालना, केवाईसी, पता बदलवाना, फोन नंबर बदलवाना, नेट बैंकिंग और चेक बुक आवेदन करना आदि। यह जानकारी चंडीगढ़ में एक बैंक अधिकारी ने दी।
4 of 5
bank
जिस शाखा में आपका खाता है, उससे इतर किसी दूसरी शाखा में जाकर बैंकिंग सेवा लेने पर भी अलग से शुल्क लिया जाएगा। शुल्क पर 18 फीसद का जीएसटी भी लगेगा। यह शुल्क आपके खाते से काट लिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि नए शुल्कों को लेकर आदेश मिल चुके हैं। इस कदम से देशभर के खाताधारक प्रभावित होंगे। इस कदम से ऑनलाइन बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा। इससे चेक और डिमांड ड्राफ्ट खत्म हो जाएंगे। एटीएम और कियॉस्क मशीनों से पासबुक अपडेट और पैसों का लेनदेन भी निशुल्क किया जा सकेगा।