फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करते हैं तो देखिए, ये खबर आपके लिए ही है

Sun, 09 Jul 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
नकली रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
अगर आप हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। देखिए, कुछ नए नियम लागू हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Haryana Roadways
दरअसल, अब हरियाणा रोडवेज की बसों में कंडक्टर खुले रुपयों के बदले टॉफियां नहीं दे पाएंगे। चूंकि, हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय ने रोडवेज बसों का किराया 5, 10 और 15 के राउंड फिगर में निर्धारित कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 9
Haryana Roadways
रोडवेज डिपो में ऐसा प्रावधान करने से अब यात्रियों को अपना बकाया लेने के लिए कंडक्टर से झगड़ा नहीं करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ कंडक्टरों को खुले रुपयों के झंझट से मुक्ति मिलेगी।      

4 of 9
haryana roadways - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज के डीआई कपूर चंद ने बताया कि हरियाणा के चंडीगढ़ निदेशालय में उच्चाधिकारियों व सरकार की मीटिंग हुई थी। जिसमें कंडक्टरों की खुले रुपयों के चक्कर में यात्रियों से झड़प के मामलों को कम करने के लिए हरियाणा रोडवेज बसों का किराया 5, 10 और 15 के राउंड फिंगर निर्धारित किया है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जिससे कंडक्टरों को चिल्लर की समस्या से रोडवेज परिचालकों व यात्रियों को मिलेगी। किराये को पांच के गुणांक में निर्धारित किया गया है। यदि किराया पांच के गुणांक में ढाई रुपये से कम है तो बढ़ा हुआ किराया कम होगा और यदि यह ढाई रुपये से अधिक होगा तो यह कम हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
नियमानुसार यदि एक किलोमीटर पर 85 पैसे के हिसाब से 15 किलोमीटर यात्रा का किराया 12.75 रुपये निर्धारित था जिसके 13 रुपये वसूल किये जाते थे। लेकिन नए नियमानुसार ढाई के राउंड के कारण यह 13 से बढ़कर 15 रुपये लिया जाएगा।       
विज्ञापन

7 of 9
रोडवेज बस - फोटो : file photo
यह आदेश जारी होते ही पांच रुपये के सिक्कों की डिमांड बढ़ेगी। रोडवेज कंडक्टरों व यात्रियों को खुल्ले के चक्कर में न पड़ने से पांच रुपये रखना अब अनिवार्य हो जाएगा। ताकि दोनों को खुंले के कारण दर-दर भटकना न पड़े। अब रोडवेज डिपो में एक और दो रुपये के सिक्के खत्म हो जाएंगे और पांच के सिक्के अधिक हो जाएंगे।       

8 of 9
हरियाणा रोडवेज - फोटो : file photo
हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय ने रोडवेज बसों के किराए में नया संशोधन कर किराण् की नई सूची तैयार की है। जिसमें 5, 7, 10, 12 व 15 किलोमीटर पर सबसे अधिक चिल्लरों की आवश्यकता को खत्म कर यात्रियों और कंडक्टर के बीच होने वाली झड़प तो दूर हुई है। वहीं कुछ रूटों पर किराया कम हुआ है तो कुछ रूटों पर किराया बढ़ कर सामने आया है। छोटे रूटों पर चलने वाली गाडिय़ों में सबसे अधिक झड़प होती थी। जो इस संशोधन को करने के बाद चिल्लर को लेकर नहीं होगी।       
विज्ञापन

9 of 9
Haryana Roadways
सरकार का फैसला बिलकुल सही है। चूंकि अधिकतर यात्रियों के पास टिकट लेने के लिए खुले पैसे नहीं होते है। जिस कारण या तो कंडेक्टर को दो रुपये यात्री से कम लेने पड़ते थे या अधिक ले लेते थे। किराया राउंड फिंगर में होने के कारण कंडेक्टर और यात्री दोनों को राहत मिलेगी और न ही किराये को लेकर झगड़ा होगा।       
- एके डोगरा, जीएम, रोडवेज पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें