जन्मदिन के दिन ही दो साल की मासूम रिद्धिमा दुनिया से विदा हो गई। जहरीला पानी उसे लील गया। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
Pics: डेथ डे बना बर्थडे, दो साल की मासूम को 'लील गया' पानी
2 of 6
घटना पंजाब के पठानकोट की है। दो साल की मासूम रिद्धिमा ने पानी पिया, पेट में दर्द उठा और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में 15 दिन से सीवरयुक्त पानी आ रहा था।
विज्ञापन
Pics: डेथ डे बना बर्थडे, दो साल की मासूम को 'लील गया' पानी
3 of 6
बच्ची रिद्धिमा के पिता सचिन ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वह म्युनिसिपल कालोनी के एक घर में माली का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बच्ची के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में चेक करवाया।
Pics: डेथ डे बना बर्थडे, दो साल की मासूम को 'लील गया' पानी
4 of 6
पिता ने बताया कि उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को पेट दर्द अचानक बढ़ गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साए वार्ड के लोगों ने प्रशासन व पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को जमकर कोसा।
विज्ञापन
Pics: डेथ डे बना बर्थडे, दो साल की मासूम को 'लील गया' पानी
5 of 6
इलाके की सुनीता, मीनाक्षी, कांता, दीपक, विमला शर्मा, राज रानी, नीलम महाजन ने बताया कि वार्ड में 15 दिन से सीवरयुक्त पानी आ रहा है। इससे लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार पार्षद नीलम को भी बताया गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
Pics: डेथ डे बना बर्थडे, दो साल की मासूम को 'लील गया' पानी
6 of 6
इलाके की पार्षद नीलम ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में करीब डेढ़ सप्ताह पहले सीवरेज ब्लॉक होने से सीवरेज का पानी, पीने के पानी से मिल गया था। उनकी ओर से व्यवस्था ठीक करवाई जा रही है।