सर्दियां शुरू होते ही बाथरूम में गीजर का यूज शुरू हो गया, लेकिन क्या आप इससे जुड़ी ये जानकारी जानते हैं। नहीं तो यहां देखिए, वरना इनकी तरह जान से हाथ धो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बाथरूम में गीजर
बाथरूम में गैस गीजर से गर्म पानी करने पर बर्नर से पैदा होने वाली आग के कारण आक्सीजन की खपत अधिक होती है और कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर बाथरूम तंग जगह में हो, जहां ताजी हवा नहीं आती है तो वहां जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा होती है। यह गैस रंगहीन और गंधहीन के साथ-साथ बहुत जहरीली है, जो मनुष्य की मौत का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
बाथरूम में गीजर
यह गैस खून के अंदर पहुंचने वाली ऑक्सीजन को प्रभावित करती है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं अगर दिल और दिमाग को जरूरत के अनुसार आक्सीजन नहीं मिलेगी तो व्यक्ति बेहोश हो जाएगा। मौत भी हो सकती है। इसी तरह बाल्टी में रॉड से पानी गर्म करना भी बहुत खतरनाक है। रॉड का इस्तेमाल करने समय बच्चों को दूर रखना चाहिए। खुद भी स्विच बंद करने के बाद ही बाल्टी को हाथ लगाना चाहिए।
4 of 5
बाथरूम में गीजर
गौरतलब है कि पंजाब के मोगा में बाथरूम में गैस गीजर का इस्तेमाल करने से दो दिन में दो नौजवानों की मौत हो गई है। गोबिंदगढ़ बस्ती में रविवार को गुरविंदर सिंह (27) गैस गीजर से पानी गर्म करके नहा रहा था, लेकिन गुरविंदर काफी समय तक बाहर नहीं आया। अनहोनी की आंशका से घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह खुला नहीं तो जबरन दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
गुरविंदर फर्श पर गिरा पड़ा था। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नौजवान विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। इसी तरह शनिवार को स्थानीय सूरज नगर उत्तरी में ब्लाक कांग्रेस प्रधान जसविंदर सिंह बलखंडी के बेटे अर्शजीत खोसा (22) की मौत हुई थी। इन दोनों घटनाओं से शहर में शोक का माहौल है।