फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी की मां ने शेयर की बेटी की 14 खास तस्वीरें, देखिए कितनी खूबसूरत हैं

Thu, 30 Nov 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
सपना चौधरी
सिंगर डांसर सपना चौधरी की मां ने अपनी बेटी की कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर आप कह उठेंगे वाह क्या बात है, मजा आ गया देखिए।
विज्ञापन

2 of 13
सपना चौधरी
सपना की मां नीलम चौधरी ने बताया कि उसे लाल, सफेद और काला रंग पसंद है। उसकी ज्यादातर ड्रेस इन्हीं रंगों में है। सपना अपने सूट खुद पसंद करती है और फिर उन्हें डिजाइन करवाती है।
विज्ञापन

3 of 13
सपना चौधरी
सपना की मां कहती हैं कि उसे एक्सरसाइज करना पसंद है। जब किसी प्रोग्राम के लिए जाती है तो सवेरे जल्दी उठकर एक्सरसाइज जरूर करती है। उसने घर में ही एक जिम बना रखा है।

4 of 13
सपना चौधरी
सपना की मां बताती हैं कि उसे शाही पनीर बहुत पसंद है। वह खुद भी कुकिंग करती है और बहुत लजीज खाना बनाती है। वह जब भी प्रोग्राम से आती है तो शाही पनीर खाने में जरूर चाहिए।
विज्ञापन

5 of 13
सपना चौधरी
सपना की मां नीलम चौधरी ने कहा कि बेटी घर लौट आई, मैं बहुत खुश हूं। बेटी के लंबे समय तक परिवार से दूर जाने की वजह से परेशान तो रही, मगर अपनी बेटी की योग्यता पर उन्हें पूरा भरोसा था।
विज्ञापन

6 of 13
सपना चौधरी
सपना के लौटने पर उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मार खाने वालों में नहीं है। एक कलाकार होने के कारण वह बहुत भावुक है, लेकिन हरियाणा और यूपी के लोगों ने उनकी बेटी को बहुत मजबूत भी बनाया है।
विज्ञापन

7 of 13
सपना चौधरी
नीलम चौधरी ने बताया कि वे नहीं चाहती थी कि सपना अकेली मुंबई जाए। उन्होंने आज तक सपना को किसी शो में अकेले नहीं जाने दिया, वे हमेशा उनके साथ होती थीं, ऐसा पहली बार था कि वो अकेली कहीं गई।

 

8 of 13
सपना चौधरी
सपना चौधरी की मां कहती हैं कि उनकी बेटी बचपन से ही काफी चुलबुली और अच्छी बच्ची थी। वह जो कहती थी, झट से मान लेती थी। जिद नहीं करती थी। उसे नाचने, गाने का काफी शौक था।

9 of 13
सपना चौधरी
सपना की मां ने बताया कि 25 सितंबर को उसका जन्मदिन ​था और उन दिनों बिग बॉस की शूटिंग चल रही थी, लेकिन वह अपना जन्मदिन मेरे साथ पहले ही मना गई थी। नीलम ने बताया कि सपना का जन्म हरियाणा में नहीं, बल्कि दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। हमारा परिवार मूल रूप से यूपी का है, लेकिन सपना के जन्म से पहले हम नज्जफगढ़ आकर बस गए थे।

10 of 13
सपना चौधरी
सपना का असली नाम सुष्मिता है, जो उनकी बुआ ने रखा था। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया और 1995 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी। फिर वह काफी फेमस हो गई, उसकी इसी मशहूरियत को देखते हुए सपना की बुआ ने उसका नाम सु​ष्मिता रख दिया, लेकिन स्कूल से पहले हमने उसका नाम बदल दिया।

11 of 13
सपना चौधरी
नीलम कहती है कि नाम बदला, क्योंकि वे चाहती थी सपना सुष्मिता सेन से भी आगे जाए और खूब नाम कमाए। इसलिए सपना के नाम से ही उसका स्कूल में दाखिला कराया, तब से वह सपना चौधरी है। सपना की शुरूआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। लेकिन 2008 में वे हम सभी को छोड़कर चले गए तो सभी की ​जिम्मेदारी सपना पर आ गई।

12 of 13
सपना चौधरी
नीलम चौधरी ने बताया कि सपना को सिंगिंग और डांसिंग का शौक था, इसी को उसने अपना कैरियर बना लिया। इसी के दम पर उसने पूरा घर संभाला, आज वह जो कुछ भी है, उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन

13 of 13
सपना चौधरी
सपना का सपना है बॉलीवुड में एंट्री का। उसे लगता है कि बिग बॉस वो पहली सीढ़ी है, जिस पर सवार हो कर वह अपना सपना पूरा कर सकती है, इसलिए मैंने भी उसे बिग बॉस जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें