फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों पर दागी गोलियां, हत्यारोपी का खोल दिया सिर

Sun, 07 Jun 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोहतक में घर के बाहर बैठे 3 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। एक की मौत हो गई। मरने वाला हत्यारोपी था। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

तीन युवकों पर दागी गोलियां, हत्यारोपी का खोल दिया सिर

2 of 5
बताया जाता है कि मारा गया युवक कुछ माह पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर आया था। हत्या की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्याकांड को पुलिस गैंगवार से जोड़कर भी देख रही है। हालांकि गैंगवार की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

तीन युवकों पर दागी गोलियां, हत्यारोपी का खोल दिया सिर

3 of 5
देवेंद्र (35) पुत्र महावीर, प्रकाश पुत्र रामभज और कनौड़ी(30 लगभग) पुत्र सतबीर सिंह सदर थाना क्षेत्र के रिठाल नरवाल गांव निवासी हैं। तीनों सुबह करीब साढ़े सात बजे कनौड़ी के घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान वहां बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने बाइक रोकते ही देवेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

तीन युवकों पर दागी गोलियां, हत्यारोपी का खोल दिया सिर

4 of 5
देवेंद्र को करीब चार गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र के पास बैठे प्रकाश के पेट और पैर में दो गोली और कनौड़ी को एक गोली लगी है। जैसे ही देवेंद्र की मौत की खबर गांव में फैली लोग घटनास्थल की और दौड़े। बताया जाता है कि बाइक सवार हत्यारों में से पीछे बैठे दो लोगों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। गोलियां चलाने के बाद तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवकों पर दागी गोलियां, हत्यारोपी का खोल दिया सिर

5 of 5
घायल हुए प्रकाश और कनौड़ी को तुरंत पीजीआई लाया गया। जहां गोलियां निकाल दी गई। देवेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। डीएसपी यशपाल खटाना और थाना प्रभारी ने पीजीआई आकर घायलों का हाल जाना और बाद में पूछताछ की। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपी जल्दी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें