फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसर मीत मर्डर का असली सच आया सामने, ये विवाद बना कत्ल की वजह

Wed, 10 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
विज्ञापन
1 of 9
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
सकेतड़ी मंदिर के सामने दिनदिहाड़े बाउंसर मीत की हत्या का असली सच सामने आ गया है। कभी हुए एक विवाद को कत्ल के पीछे की वजह बताया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
saketri murder
द् ब्लैक बुल्स का कार्यभार संभाल रहे गुरप्रीत ने बताया है कि कत्ल का कारण सेक्टर-26 जिम में हुआ विवाद है। इसके अलावा उन्होंने उस मामले में शामिल मीत के तीन अन्य सदस्यों की जान पर खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की है। गुरप्रीत ने बताया कि 28 जून की रात सेक्टर-26 स्थित एक डिस्को में कुरुक्षेत्र के कुछ लड़के ग्रुप में आए थे। उनके उत्पात मचाने पर बाउंसर गगन से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन

3 of 9
saketri murder
विवाद के बाद मीत, अखिल उन ग्रुप के लड़कों की मदद करने पहुंचे थे और वहां पर गगन को डराया-धमकाया था। 5 जुलाई 2016 को सेक्टर-26 स्थित फ्लैक्सिटी जिम के ट्रेनर अखिल को जान के मारने की नीयत से गोलियां चलाई गई थीं। मोहाली पुलिस ने उस समय गगनदीप सिंह निवासी दशमेश नगर नयागांव, मुनीष कुमार उर्फ मनी निवासी तियूड़ व गुरप्रीत सिंह उर्फ गुग्गी निवासी कोकरी कलां के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

4 of 9
saketri murder
उस समय आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया था कि अमित शर्मा व अखिल ने मनीष शर्मा को गालियां दी थीं। इसी को लेकर मनीष ने रंजिश रखी थी। इसी का बदला लेने के लिए गोलीबारी की थी। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद चलता रहा। नवंबर में दोनों गुटों ने विवाद को सुलझाने के लिए मुल्लांपुर को चुना था। हालांकि जीरकपुर के डिस्क में दोनों गुटों के कुछ लोग आपस में उलझ गए थे।

 
विज्ञापन

5 of 9
बाउंसर मीत की हत्या
इसके बाद 8 नवंबर को मोहाली में शाम के समय दोनों गुटों में आमने-सामने 200 राउंड फायरिंग हुई थी। मौके से सारे आरोपी फरार हो गए थे। घटना डीएसपी सिटी-दो के दफ्तर से कुछ दूरी पर हुई थी। जबकि मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद डीएसपी व एसएचओ को तुरंत बदल दिया गया था। फिर मामला सीआईए को सौंपा गया था। इसके बाद पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

6 of 9
बाउंसर मीत की हत्या
इसमें मीत व सोनू बाजवा से लेकर कई लोग काबू किए गए थे, जबकि कुछ लोग फरार हो गए थे। वहीं जो लोग जेल में गए थे। वह जैसे जमानत पर बाहर आना शुरू हुए। उसके बाद उनके सिर फिर बदले का भूत सवार हो गया था। अंदेशा यहां तक जताया जा रहा है कि इसी चक्कर में मीत की हत्या हुई है। गैंगस्टर विक्की गोंडर समेत कई लोग संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन

7 of 9
बाउंसर मीत की हत्या
गुरप्रीत ने सोनू शाह, सुरजीत और विवाद के समय डिस्क में बाउंसर रहे गगन पर हत्या का आरोप लगाया है। गुरप्रीत ने बताया कि वह मीत के साथ पिछले 10 सालों से काम कर रहे हैं। इसके अलावा सबको मालूम है कि मीत का पूरा व्यापार वहीं देखते हैं। उन्होंने बताया कि विक्की गोंडर और उसके गैंग से मीत का दूर-दूर तक नाता नहीं है। इस दौरान मीत ने कभी भी विक्की, उसकी टीम या उनकी हरकतों पर बात नहीं की।

8 of 9
बाउंसर मीत की हत्या
मीत की हत्या के बाद मोहाली पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस की एक टीम ने जहां घटनास्थल का दौरा किया है। वहीं, फेज-आठ में गत वर्ष बाउंसरों के गुटों में हुई फायरिंग के आरोपियों से भी पूछताछ की है। इसमें एक गुट का प्रमुख मृतक अमित शर्मा उर्फ मीत था। जबकि दूसरा गुट सोनू शाह का था। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि सोनू शाह के ग्रुप के कुछ लोग अभी जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
सीआईए को उन पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। एसएसपी ने बताया कि सोनू शाह ग्रुप के कुछ लोग जमानत पर हैं। जैसे ही उन्हें कोई लीड मिलेगी, उसे अन्य एजेंसियों से शेयर किया जाएगा। फायरिंग मामले में टीनू, तीर्थ व सोनू शाह भी शामिल थे। यह मीत के प्रतिद्वंदी ग्रुप के थे। ये तीनों जमानत पर थे। इसके अलावा मीत को विक्की गोंडर से भी जान का खतरा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें