फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विकास के एनकाउंटर के बाद खौफ में ये कुख्यात गैंगस्टर, कभी सलमान खान को दी थी धमकी

Sat, 11 Jul 2020 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
लॉरेंस बिश्नोई को ले जाती पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो
कानपुर के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई डर गया है। उसने जिला अदालत में शुक्रवार को याचिका दायर कर विशेष सुरक्षा की मांग की है। लॉरेंस ने अंदेशा जताया है कि हिरासत से भागने के नाम पर पुलिस उसका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है। ऐसे में उसे हथकड़ी लगाकर ही पेश किया जाए। मामले में सुनवाई 13 अगस्त को होगी। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई ने याचिका में कहा है कि पिछले महीने सेक्टर 33 स्थित शराब कारोबारी सिंगला की कोठी और सेक्टर 9 में शराब ठेके पर हुई फायरिंग में उसका नाम डाला गया है, जबकि इनसे उसका कोई लेना देना नहीं है। वह 2 साल से भरतपुर की जेल में बंद है।
विज्ञापन

3 of 5
वहां किसी प्रकार से फोन पर बात करने की व्यवस्था नहीं है। न उसका किसी से संपर्क होता है। इस बारे में राजस्थान जेल अथॉरिटी से भी सच का पता किया जा सकता है। जिस समय दोनों घटनाएं हुईं, वह जेल में था। 

4 of 5
शराब कारोबारी की कोठी पर बरसाई गई थीं गोलियां
31 मई को सेक्टर 33 में शराब कारोबारी सिंगला की कोठी पर गोलियां बरसाई गई थीं। शाम के करीब 5.30 बजे चार से पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और गाड़ी में बैठकर फरार हो गए थे। शराब कारोबारी अरविंद ने शिकायत में कहा था कि आरोपी उसके भाई की जान लेना चाहते थे। पुलिस की जांच में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2 जून को सेक्टर 9 में ठेके पर हुई थी फायरिंग
2 जून को शाम के करीब 7.30 बजे सेक्टर नौ स्थित शराब ठेके पर एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार आकर रुकी। कार से उतरकर दो युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। हमलावरों में से एक ने लाल, दूसरे ने नीली टीशर्ट पहनी थी। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए शूटर फरार हो गए थे। इस मामले में भी पुलिस जांच में लॉरेंस की भूमिका सामने आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें