2 जून को सेक्टर 9 में ठेके पर हुई थी फायरिंग
2 जून को शाम के करीब 7.30 बजे सेक्टर नौ स्थित शराब ठेके पर एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार आकर रुकी। कार से उतरकर दो युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। हमलावरों में से एक ने लाल, दूसरे ने नीली टीशर्ट पहनी थी। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए शूटर फरार हो गए थे। इस मामले में भी पुलिस जांच में लॉरेंस की भूमिका सामने आई थी।