देश के पहले चीफ आर्किटेक्ट का तमगा हासिल करने वाले मनमोहन नाथ शर्मा के पार्थिव शरीर को उनकी दोनों बेटियों और भतीजे ने मुखाग्नि दी। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 10
देश के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का अंतिम संस्कार
अमेरिका में रहने वाले उनके दोनों बेटे किन्हीं कारणों से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, जिसकी वजह से मनमोहन नाथ शर्मा के पार्थिव शरीर को उनकी दोनों बेटियों और भतीजे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
3 of 10
देश के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 93 वर्ष की उम्र में एमएन शर्मा का देहांत हुआ था और सोमवार दोपहर वह पंचतत्व में विलीन हो गए। 30 अक्तूबर को तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
4 of 10
देश के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
मनमोहन नाथ शर्मा के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी सोनिया लंदन में रहती हैं, जबकि दूसरी प्रिया ओझा चंडीगढ़ में ही रहती हैं। वहीं दोनों बेटे भी अमेरिका में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
देश के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम चार बजे सेक्टर-25 स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार की रस्म स्वर्गीय शर्मा की दोनों बेटियों और उनके छोटे भाई के बेटे अतुल ने की। इस दौरान शिमला में रहने वाले उनके छोटे भाई केदार दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 10
देश के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, आर्किटेक्चरल सोसाइटी के सदस्य व पंजाब के चीफ इलेक्शन कमिश्नर आईएएस वीके सिंह, चंडीगढ़ के चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया, सीनियर एडवोकेट अनुपम गुप्ता, एडवोकेट मैक सरीन, पूर्व चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
7 of 10
देश के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
हमने चंडीगढ़ का रचियता खो दिया है। शहर की हर बिल्डिंग, सड़क या हेरिटेज इमारतों के नक्शे तैयार करने में स्व. शर्मा का अहम योगदान रहा है। शहर के हर कोने में उनके काम की झलक देखने को मिल जाएगी। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। -अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव, यूटी प्रशासन
8 of 10
पहले इंडियन चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का देहांत
यह एक युग का अंत है। स्व. शर्मा के योगदान को लेकर काफी कुछ किया जा सकता है। देश-विदेश में उनकी सोसाइटी से जुड़े लोगों की मदद से आर्किटेक्चर के फील्ड में उनके काम को आगे ले जाया जाएगा। - वीके सिंह, चीफ इलेक्शन कमिश्नर, पंजाब
9 of 10
पहले इंडियन चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा का देहांत
पार्षदों ने नहीं लिया शर्मा के अंतिम संस्कार में भाग
एमएन शर्मा के अंतिम संस्कार में किसी भी निर्वाचित पार्षद ने भाग नहीं लिया। मेयर अरुण सूद इस समय आस्ट्रेलिया गए हुए हैं। जबकि नगर निगम के किसी अधिकारी व किसी भी राजनीतिक दल के नेता अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।
खेर का बयान
सांसद किरण खेर का कहना है कि एमएन शर्मा का निधन एक बहुत बड़ा नुकसान है। शहर के इतिहास का एक अध्याय बंद हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।