रेस लगाने का शौक जान छीन ले गया। हादसे के बाद कार तीन टुकड़ों में बंट गई और चार लोगों की ऐसी हालत हो गई, देख नहीं पाएगा कोई।
विज्ञापन
2 of 7
कार एक्सीडेंट
हादसा पंजाब में होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में हुआ। घर एक दूसरे से पहले पहुंचने की होड़ जानलेवा साबित हुई। रविवार देर रात कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन टुकड़ों में बंट गई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दंपति भी है, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
कार एक्सीडेंट
घायल को सिविल अस्पताल माहिलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। सभी मृतक आपस में नजदीकी रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान कमल किशोर (52), गौरव बग्गा (32), अमित कुमार उर्फ सोनू (28), पूजा (26) के रूप में हुई, जबकि मोनिका सहदेव (45) को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
4 of 7
कार एक्सीडेंट
ज्वेलर यूनियन माहिलपुर के अध्यक्ष कमल किशोर (48) निवासी वार्ड नंबर एक माहिलपुर अपनी पत्नी मोनिका, साले अमित कुमार (44) निवासी रानी बाग नजदीक पीर डाड जालंधर, उनकी पत्नी पूजा (42), अमित के मौसेरे भाई माहिलपुर निवासी गौरव बग्गा (38) के साथ गत देर शाम चब्बेवाल के पास एक ढाबे से खाना खाने गए थे। दूसरी कार में उनके परिवार के कुछ सदस्य भी थे।
विज्ञापन
5 of 7
कार एक्सीडेंट
रात करीब एक बजे सभी खाना खाकर वापस आ रहे थे। माहिलपुर कस्बा के बाहर पेट्रोल पंप के पास कमल किशोर की कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को दूसरी कार में सवार लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार सवार कमल किशोर, गौरव बग्गा, अमित कुमार और पूजा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
सड़क हादसा
- फोटो : सांकेतिक फोटो
गंभीर रूप से घायल मोनिका सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज शुरू किया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया। थाना पुलिस माहिलपुर ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त कार को कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए। गौरव बग्गा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। हादसे के समय गाड़ी गौरव बग्गा चला रहा था। गौरव का बेटा अंकित बग्गा 12वीं और बेटी ऐसलि बग्गा 10वीं में पढ़ रही है। कमल किशोर के तीन बच्चे हैं, जिनमें मोहित सहदेव दुकान पर पिता के साथ काम करता है। बेटी प्रियंका लवली इंस्टीट्यूट में स्टडी कर रही है और सबसे छोटा बेटा घर में ही रहता है।