फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में 'रोटी की जंग' छेड़ने वाले तेज बहादुर ने अब उठाया बड़ा कदम, देखिए

Fri, 05 Jan 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Tej Bahadur Yadav - फोटो : File Photo
भारतीय सेना में खराब खाने को लेकर जंग छेड़ने वाला जवान तेज बहादुर एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि उन्होंने अब एक बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

2 of 6
Tej Bahadur Yadav
बीएसएफ में खराब खाने का वीडियो वायरल कर बर्खास्तगी झेलने वाले तेज बहादुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अब मुझे अंदर जाने नहीं दिया जाता। जिस तरह साथियों से फोन पर बात होती है तो वे बताते हैं कि वही पुराना ढर्रा फिर शुरू हो गया है। जिन अधिकारियों के खिलाफ मैंने शिकायत की थी। उनके खिलाफ एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन

3 of 6
Tej Bahadur Yadav - फोटो : File Photo
सरकार ने भी बीएसएफ के जवानों के भोजन की क्वालिटी के लिए कोई विशेष कानून निर्धारित नहीं किया। मेरा वीडियो वायरल होने पर मुझे सांभा भेज दिया गया। वहां से 19 अप्रैल को कोर्ट मार्शल कर दिया गया। अभी 20 दिसंबर को मैंने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में इसके खिलाफ अपील की है। उम्मीद है कि निर्णय मेरे पक्ष में ही आएगा।

4 of 6
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
तेज बहादुर ने बताया कि खराब खाने का वीडियो वायरल होने के बाद तीन-चार माह तक तो जवानों को अच्छा खाना दिया गया। अब साथी बताते हैं कि वही पुराना खाना मिलने लगा है। ठीक एक साल पहले हालांकि अधिकारियों ने खाने को लेकर मेरी शिकायत को ठीक माना था। शिकायत को सार्वजनिक करने पर मुझे दोषी करार दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
Tej Bahadur Yadav
बता दें कि तेजबहादुर फिलहाल रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित मधु विहार में किराए के मकान में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल घर में कमाई का जरिया निजी कंपनी में काम करने पर पत्नी शर्मिला को मिलने वाले 15 हजार रुपये हैं। इसमें से पांच हजार रुपये किराए के दे देता हूं। इकलौता बेटा रोहित रेवाड़ी में ही बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेज बहादुर
तेज बहादुर बताते हैं कि मुझे बीएसएफ से बर्खास्त करने पर पिता शेर सिंह (80) को हार्ट अटैक आया था। उनकी सर्जरी कराई गई, लेकिन अभी भी उनकी तबीयत खराब रहती है। बीएसएफ से बर्खास्त करने पर मेरे सारे डॉक्यूमेंट जब्त कर लिए गए। पेंशन और भत्तों पर भी रोक लगा दी गई। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें