चंडीगढ़ में ऐसा गजब का मैच देखने को मिला, जिसमें खिलाड़ी उड़-उड़ कर खेले। देखिए तस्वीरों में एक झलक-  यह मैच पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज हॉकी और फुटबाल टूर्नामेंट के तहत हुआ। इंटर कॉलेज फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में एसडी कॉलेज-32 ने जीएनएन कॉलेज दोराहा को 1-0 से हराया। एक अन्य मुकाबले में बीएएम खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने पीजी जीसी सेक्टर-11 चंडीगढ़ को 3-0 से शिकस्त दी। इंटर कॉलेज हॉकी (वुमन) टूर्नामेंट के लीग के मैचों में जीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ ने गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना, दशमेश गर्ल्स कॉलेज बादल ने जीएचजी खालसा कॉलेज लुधियाना को शिकस्त दी।