सड़कों पर कोहरा जमकर कहर बरपा रहा है। रात में पड़ने वाली धुंध की मार अब सुबह और शाम को भी दिखाई देने लगी है। तस्वीरों से आप सड़कों के मंजर का अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कोहरे का कहर
प्रदेश में घने कोहर का कहर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार सुबह दस बजे तक कोहर की चादरी छाई रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जीटी रोड इलाके में दर्जनों वाहन भिड़ गए। हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कोहरे का कहर
कुरुक्षेत्र में पिहोवा में गांव थाना के पास नेशनल हाईवे पर बजरी से भरा डंपर एक कार पर पलटने से जींद के एक बिजनेसमैन की मौत हो गई,जबकि इस कार का ड्राईवर रोहताश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शाहाबाद के पास जीटीरोड पर एक ट्राले सहित तीन ट्रक पलट गए। वहीं जिंद में सुबह रोहतक रोड पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। बाईपास से कुछ ही दूरी पर कोहरे के चलते इन दोनों ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हुई।
4 of 5
कोहरे का कहर
टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे।लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि दोनों ट्रकों के कैबिन एक-दूसरे के अंदर फंसे थे, इतना ही नही एक ड्राइवर भी ट्रक में फंसा हुआ था।
इसके अलावा करनाल जिले में तरावड़ी व नीलोखेड़ी के बीच धान से भरी ट्राली को पीछे से वोल्वो बस द्वारा टक्कर मारने से ट्रैक्टर पर बैठा 20 वर्षीय युवक सहारनपुर निवासी महताब उछलकर बस के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।