देश के स्वर्णिम इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ गई। एक ऐसी बस तैयार की गई है, जो जमीन के साथ-साथ पानी में भी दौड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
हरिके पत्तन में जल बस सेवा आज से
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में देश की पहली पानी वाली बस चलने वाली है। सोमवार को उतारा झील में उतारा जाएगा। यह अमृतसर से सड़क से चलकर हरिके पत्तन झील की सैर करवाएगी। बस विदेश से मंगवाई गई है। यह बस 6 करोड़ की लागत वाली है।
विज्ञापन
3 of 7
Punjab water Bus
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ड्रीम प्रोजेक्ट वाटर बस को आखिर पर्यटन विभाग ने साकार कर दिया है। विभाग ने सोमवार से हरिके वेटलैंड में वाटर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। पर्यटन विभाग ने शनिवार को वाटर बस का ट्रायल करने का फैसला किया था। लेकिन पानी का स्तर कम होने के कारण ट्रायल नहीं हो सका था।
4 of 7
आज से पानी पर दौड़ेंगी बसें
आखिर रविवार को ट्रायल किया गया जो कामयाब रहा। पर्यटन विभाग के डायरेक्टर एनपीएस रंधावा ने बताया कि रविवार को करीब आधा घंटा बस पानी में रही। ट्रायल पूरी तरह कामयाब रहा है। सोमवार से बसें पर्यटकों के लिए चलेंगी। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सोमवार को पंजाब हरिके वाटर क्रूज का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
आज से पानी पर दौड़ेंगी बसें
वाटर बस सुखबीर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने जनवरी-2015 में बठिंडा रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में इसका एलान किया था। जिस पर विपक्ष ने काफी मजाक उड़ाया था। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने तो यहां तक कह दिया था कि सीएम को सुखबीर बादल का इलाज कराना चाहिए। ऐसी बसें दुनिया में तो कहीं हैं नहीं, फिर पंजाब में कैसे चलेंगी।
विज्ञापन
6 of 7
आज से पानी पर दौड़ेंगी बसें
लेकिन पर्यटन विभाग ने चुनाव से पहले बस चलाने की तैयारी कर ली है। पर्यटकों को लेकर बस चार किलोमीटर का सफर तय करेगी। वाटर बस हरिके हेडवर्क्स के पास स्थित गुरद्वारा साहिब से शुरू होगी। करीब दो किलोमीटर तक यह कच्चे रास्ते पर चलेगी, फिर रैंप पर पहुंचेगी और पानी में दाखिल होगी।
इस बस में बैठने के लिए 800 रुपये की टिकट लेनी होगी। बस में 32 सैलानी, चालक व एक कमांडर के बैठने की व्यवस्था होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जीवन-रक्षक वस्तुओं का प्रबंध किया गया है। बस से 12.7 किलोमीटर लंबा सफर 45 मिनट में तय होगा।