फिट रहने के लिए ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हैं तो ध्यान रखें कि 5 गलतियां आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। एक क्लिक करके जानिए यहां।
विज्ञापन
2 of 7
ट्रेडमिल पर रनिंग
बिना वार्मअप के ट्रेडमिल में रनिंग करनाः जिम में आते ही लोग ट्रेडमिल ऑन करते और उस पर रनिंग शुरू कर देते। स्पीड भी दस-15 तक ले जाते हैं। जो काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे घुटने पर दिक्कत आ सकती है। ट्रेडमिल पर जाने से पहले दो से तीन मिनट का वार्मअप करें। उसके बाद ट्रेडमिल पर धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं।
विज्ञापन
3 of 7
ट्रेडमिल पर रनिंग
हाई इंकलाइन पर दौड़ लगानाः इंकलाइन पर एक्सरसाइज करने से फैट थोड़ा जल्द कम होता है, लेकिन उसका भी एक तरीका है। लोग इंकलाइन को 10 तक ले जाते और उस पर रनिंग करते हैं। जो काफी घातक हो सकता है। इससे लोअर बैक और घुटने में दर्द रहने लगता है। इसका तरीका यह है कि इंकलाइन को तीन से चार तक ले जाएं। और उस पर सिर्फ वॉक करें। इससे स्टैमिना बढ़ेगा और फैट भी कम होगा।
4 of 7
ट्रेडमिल पर रनिंग
हैंडल पकड़कर दौड़नाः अक्सर लोग ट्रेडमिल के राइट और लेफ्ट हैंडल को पकड़कर रनिंग करते हैं। इस स्थिति में फैट बिल्कुल भी कम नहीं होता है, जबकि एनर्जी खर्च होती है। इससे थकावट आती है। चाहे वॉक करें या फिर रनिंग। हैंड फ्री ट्रेडमिल करना चाहिए। तभी इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा नीचे भी नहीं देखना चाहिए। नजर सामने रखे और स्टैमिना के मुताबिक करें ट्रेडमिल।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रेडमिल पर रनिंग
उल्टा दौड़नाः कई लोग ट्रेडमिल पर उल्टा दौड़ते हैं। उन्हें लगता है कि इसका ज्यादा फायदा है, जबकि उल्टा दौड़ने से गिरने का खतरा रहता है। लोग गिरते भी हैं। उन्हें चोटे भी आती हैं। उल्टा दौड़ने से फायदा कम होता है, लेकिन गिरे तो नुकसान ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
ट्रेडमिल पर रनिंग
स्प्रिंट वर्कआउटः कई लोग ट्रेडमिल पर स्प्रिंट वर्कआउट करते हैं। यानि पूरी स्पीड से दौड़ना। साथ में टाइमिंग भी बढ़ा देते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे हार्ट अटैक भी आ सकता है, क्योंकि इससे दिल पर ज्यादा जोर पड़ता है। ये मूल्यता: एथलेटिक्स के लिए होती है। इससे बचना चाहिए। ट्रेडमिल पर स्पीड की तकनीक का समझना बहुत महत्वपूर्ण है। वरना एक गलती भारी पड़ सकती है।
ट्रेडमिल की आदर्श स्थिति 20 मिनट होती है। यदि कोई व्यक्ति इतनी देर तक स्पीड को ऊपर-नीचे कर ट्रेडमिल का इस्तेमाल करता है तो वजन जल्द कम होगा। एक स्पीड पर दौड़ना या वॉक करने से ज्यादा फायदा नहीं होता है। यदि इन पांच गलतियों से सबक लेकर ट्रेडमिल पर वर्क आउट करेंगे तो स्वास्थ्य पर कोई नुकसान नहीं होगा।
- अजय कुमार (बाबी), फ्लेक्स जिम, मैनेजिंग डायरेक्टर चंडीगढ़