फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जले भाई, अंजाने में अपने दो बच्चों की कातिल बन बैठी मां

Tue, 08 Dec 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
घर में लगी आग में दो मासूम भाइयों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। देखिए मार्मिक तस्वीरें।
विज्ञापन

जिंदा जले भाई, अंजाने में अपने दो बच्चों की कातिल बन बैठी मां

2 of 5
घर में लगी आग में दो मासूम भाइयों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घटना पंजाब के जालंधर के अमन नगर में सोमवार को घटी। मार्मिक घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई। दोनों मासूम भाई रामचंद्र के पुत्र थे और उनकी मां कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर काम से गई थी। ऐसी आशंका है कि कमरे में बने मंदिर में जल रही ज्योति से आग लगी है, जिसका शिकार दोनों मासूम बच्चे हो गए।

विज्ञापन

जिंदा जले भाई, अंजाने में अपने दो बच्चों की कातिल बन बैठी मां

3 of 5
यूपी के जिला फतेहपुर के गांव किसान पिंड का मूल निवासी रामचंद्र लोहे की ढुलाई की फैक्टरी में काम करता है और उसकी पत्नी गीता लोगों के घरों में बर्तन वगैरहा धोकर घर का गुजारा चलाती है। रामचंद्र अमन नगर में जसविंदर सिंह के मकान में किराए पर रहता है। उसके दो बेटे साढ़े तीन वर्ष आदित्य और साढ़े चार वर्ष के आशू घर में रहते थे। सोमवार की सुबह रामचंद काम पर चला गया और पत्नी गीता घर से निकलने वक्त कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर चली गई।

जिंदा जले भाई, अंजाने में अपने दो बच्चों की कातिल बन बैठी मां

4 of 5
कुछ देर बाद मकान मालकिन भूपिंदर कौर ने कमरे से धुआं निकलता देखकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गया। इसके बाद पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। आग से दोनों बच्चे पूरी तरह झुलस गए थे। मकान मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि रामचंद्र आठ माह पहले ही उनके पास रहने के लिए आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा जले भाई, अंजाने में अपने दो बच्चों की कातिल बन बैठी मां

5 of 5
राम चंद्र मूल रूप से गांव किसान पिंड फतेहपुर यूपी का रहने वाला है और उसने आगे स्थायी तौर पर पंजाब में बसने की योजना बना रखी थी। घटना से कोहराम मच गया। गीता की हालत तो रो रोकर बिगड़ गई। उसके दोनों लाडले उसको छोड़कर जा चुके थे। उसकी चीखें सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल से कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें