फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की एक और ‘नापाक’ हरकत, भारतीय जवानों को भड़काने की कोशिश

Sun, 22 Apr 2018 03:30 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
india pakistan love
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब दुश्मन देश एक घिनौनी साजिश के तहत भारतीय सैनिकों को भड़काने की कोशिश में है।
विज्ञापन

2 of 6
indian army - फोटो : AMAR UJALA
भारतीय सेना की एक स्पेशल विंग ने पाक की इस नापाक हरकत को न केवल भांप लिया है, बल्कि सोशल मीडिया के सहारे ही पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। भारत में आतंक का खेल जारी रहे, इसके लिए पाकिस्तान लगातार आतंकी संगठनों को समर्थन देता रहता है। लेकिन अब पाकिस्तान ने इससे अलग भारतीय सेना के जवानों को भड़काने की नापाक साजिश रची है।
विज्ञापन

3 of 6
indian army
इसके लिए पाकिस्तान सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान भारतीय सेना की नीतियों से जुड़े फर्जी सर्कुलर और खबरें वायरल कर रहा है। ताकि इससे भारतीय सेना के जवानों में अपनी सरकार और आला अफसरों के प्रति रोष व आक्रोश पैदा हो और जवान हतोत्साहित हों। उधर, भारतीय सेना ने इस फर्जी सर्कुलरों पर बड़ा-बड़ा फर्जी लिखकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना भी शुरू कर दिया है।

 

4 of 6
भारतीय सेना
सैन्य सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों को भड़काने के इरादे से पाकिस्तान ने पिछले दिनों सैन्य नीतियों से जुड़ा एक सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस सर्कुलर पर बाकायदा सेना के ब्रिगेडियर रैंक के एक आला अफसर का नाम और हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। इस सर्कुलर में कहा गया कि भारतीय सेना के जवानों को मिलने वाले कुछ विशेष लाभों को जल्द बंद कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सेना
एक अन्य पत्र तो जवानों के भाईचारे में फूट डालने जैसा है, जिसमें लिखा गया कि भारतीय सेना में पहले मुस्लिम रेजीमेंट होती थी, जिसे अब कर दिया गया है।  इसी तरह जवानों को बदनाम करने जैसी कुछ खबरें भी प्रचारित की गई। भारतीय सेना को जब पाक की इन हरकतों का मालूम चला, तो सेना एक स्पेशल विंग अलर्ट हो गई। जांच की तो पाया गया ये सभी फर्जी हैं और पाकिस्तान से वायरल किए जा रहे हैं। सर्कुलर में जिस अफसर व उसकी यूनिट का जिक्र किया गया, वो भी वजूद में नहीं पाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय सेना - फोटो : SELF
इसके चलते अब इंडियन आर्मी अपने जवानों व अफसरों को पाक की ऐसी हरकतों के प्रति जागरूक करने में जुटी है। उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी में कभी मुसलिम रेजीमेंट के नाम से यूनिट ही नहीं थी , तो उसे खत्म करने का तो प्रश्न ही नहीं उठता। यह भी बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ही एक ऐसी सेना है, जिसमें सभी धर्मों के जवान व अफसर एक तिरंगे के नीचे एकजुट होकर पूरे भाईचारे के सथ अपनी देश की रक्षा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें