सितंबर में संभावित छात्र काउंसिल चुनाव से पहले ही पीयू कैंपस में छात्र संगठनों के बीच आए दिन मार पिटाई की घटनाएं हो रही हैं। वीरवार को फिर पीयू में पुलिस कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में 30-35 आउटसाइडर डंडे और रॉड से कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ करके भाग गए।
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, फिल्मी स्टाइल में छात्रों की रियल गुंडागर्दी
2 of 5
एनएसयूआई के नेताओं की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। एनएसयूआई ने इसके लिए पुसू-जीजीएसयू के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। 4 गाड़ियों में करीब 30 स्टूडेंट आए और एनएसयूआई छात्र नेता की पोलो गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। चंद कदम दूर बैठे कई पुलिस कर्मचारी और सिक्योरटी गार्ड घटना में तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
देखिए, फिल्मी स्टाइल में छात्रों की रियल गुंडागर्दी
3 of 5
हमलावार गेट नंबर-3 की तरफ से निकल भागे। हमलावरों ने इससे पहले गांधी भवन और हॉस्टल नंबर 1 के सामने भी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। बताया जा रहा है तोड़फोड़ करने वालों में एक लड़की भी शामिल है।
देखिए, फिल्मी स्टाइल में छात्रों की रियल गुंडागर्दी
4 of 5
मामले की शुरुआत बुधवार रात को हो गई थी। गर्ल्स हॉस्टल नंबर 4 के बाहर देर रात एनएसयूआई और पुसू-जीजीएसयू के बीच जमकर मार पिटाई हुई। सूत्रों के अनुसार, एनएसयूआई समर्थकों ने दूसरे संगठन की गाड़ी के शीशे तोड़े थे। रात में ही पुसू और जीजीएसयू छात्र नेताओं ने बदला देने की घोषणा कर दी थी।
देखिए, फिल्मी स्टाइल में छात्रों की रियल गुंडागर्दी
5 of 5
इस घटना से सितंबर में होने वाले छात्र संगठन चुनाव कराने पर प्रश्न चिह्न लग गया है। नया सत्र शुरू हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए, लेकिन अभी तक कैंपस में छात्र संगठनों के बीच 6 के करीब मार पिटाई की घटनाएं हो चुकी हैं।