फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने अपने तीन जिगर के टुकड़ों के शव देखे हैं, हत्यारों को सजा दिलाकर मरुंगी'

Sun, 26 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 9
मोरनी में तीन बच्चों की हत्या
मैंने अपने तीन जिगर के टुकड़ों के खून से सने शव देखे हैं, अब तो मैं हत्यारों को सजा दिलाकर ही दुनिया से जाऊंगी। कहते-कहते मां फूट-फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन

2 of 9
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
लोरियां सुनाकर जिस मां ने बच्चों को सुलाया था, अब उसके लिए अपने तीन मासूमों के हत्यारों को सजा दिलाना ही जिंदगी का मकसद रह गया है। इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार मां ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। रविवार को मोरनी में कुरुक्षेत्र के गांव सारसा के 11, 8 और 4 वर्षीय बच्चों की हत्या के बाद बिलखती मां का दर्द कुछ ऐसा ही है।
विज्ञापन

3 of 9
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
रविवार को कुरुक्षेत्र से तीन बच्चों को कार में लेकर उनका चाचा जगदीप मलिक मोरनी पहुंचा। लेकिन, पहले से ही हत्या की साजिश रचने वाले हत्यारे को शायद नहीं मालूम था कि हत्या चाहे 110 किलोमीटर की दूरी पर क्यों न की हो, अपराध छुप नहीं सकता है। अपने तीन बच्चों को खो चुकी मां सुमन के लिए अब जिंदगी में दोषियों को सजा दिलवाने के अलावा कुछ बचा नहीं है।

4 of 9
तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
फोन पर बातचीत में सुमन ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए मैं कुछ भी करूंगी और किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के बार-बार बयान बदलने को भी एक साजिश का हिस्सा मानते हुए सुमन ने इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है, ताकि न्याय मिल सके। सुमन ने बताया कि उसके पति को बच्चों से लगाव नहीं था और हिमाचल प्रदेश की एक महिला से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

5 of 9
तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
सुमन ने बताया कि उसे सोनू पर पूरा शक है कि वह इस घिनौने अपराध में शामिल है। सोनू के कहने पर ही जगदीप ने बच्चों की हत्या की होगी, क्योंकि इन दोनों की एक ही बात थी। दोनों किसी भी काम को करने में एक दूसरे से सलाह भी करते थे और एक दूसरे की मदद भी करते थे। रविवार को बच्चों के लापता होने के बाद सोनू को देखने से लगा ही नहीं कि उसे बच्चों के लापता होने का जरा सी भी दर्द हो। उसके माथे पर एक शिकन तक नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 9
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
बच्चों के लापता होने के बाद होने के करीब उसने 3 बजे सोनू को फोन कर पूछा था बच्चे मिल गए क्या, लेकिन उसने सिर्फ इतना कहा कि बच्चे नहीं मिले और फोन काट दिया। उसने चार-पांच बार सोनू को फोन किया, लेकिन उसने हर बार उसकी बात सुने बिना ही कहा कि अभी बच्चे नहीं मिले है। बच्चों के लापता होने के बाद उसने एक बार भी खुद फोन नहीं किया। रात को भी घर आकर वह इधर-उधर की बातें करता रहा।
विज्ञापन

7 of 9
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
बच्चों की मां सुमन ने बताया कि जगदीप और सोनू की आपस में मिलीभगत है। जगदीप सोनू को बचाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए वह अपने ब्यान से मुकर रहा है। जगदीप ने पहले ब्यान में कहा था कि सोनू के कहने पर ही उसने इस जघन्य अपराध को किया है। लेकिन अब वह अपने पहले बयान से पलटते हुए कह रहा है कि उसने बच्चों की हत्या जमीन और पैसे के लालच में की है। जगदीप झूठ बोल रहा है।

8 of 9
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
जगदीप ने सोनू के कहने पर ही बच्चों की हत्या की है। जगदीप को पता है कि सोनू कानून की गिरफ्त से बाहर होगा तो वह उसे बचाने की कोशिश करेगा। इसलिए मामले की जांच सीबीआई से हो, ताकि अपराधी को सजा मिल सकें। जांच अधिकारी प्रतीक ने कहा कि आरोपी ने बयान जरूर बदल, लेकिन उसने जहां से हथियार लाने की बात कही थी, वहीं से हथियार बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

9 of 9
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
लाडवा में जिस दोस्त से जगदीप मलिक ने असलहा मांगा था, उससे भी पूछताछ की जाएगी।  हिमाचल प्रदेश में सोनू मलिक का जिस महिला के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, वहां पहुंची टीम को जानकारी मिली कि पिछले एक डेढ़ महीने से सोनू और उसके बीच बातचीत नहीं हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि रविवार को मोरनी में तीनों बच्चों की हत्या के लिए जगदीप अकेले गया था। इस दौरान उसके साथ कोई नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें