तीन मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या करने वाला चाचा जगदीप मलिक झूठा निकला, वह अपने बयान से पलट गया है और एक नया सच सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 12
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
कुरुक्षेत्र के गांव सारसा निवासी तीन बच्चों की हत्या करने वाला जगदीप मलिक महज 72 घंटों में ही अपने बयानों से यू-टर्न ले लिया और हत्यारा झूठा भी निकला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पहले पुलिस को बताया कि बच्चों की हत्या उसने अपने भाई सोनू मलिक के इशारे पर की थी, लेकिन अब प्रॉपर्टी की लालच में हत्या की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
3 of 12
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
आरोपी जगदीप ने पूछताछ में यह भी मान लिया है कि करीब दो साल पहले उसने अपने 13 वर्षीय भाई वरिन्दर की भी हत्या की थी। मोरनी में रविवार को तीन बच्चों की हत्या मामले में जगदीप के बदलते बयान, अपने ही भाई वरिन्दर की हत्या की बात कबूलने के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगालने में जुटी है।
4 of 12
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
आशंका जताई जा रही है कि परिवार के कुछ और लोगों की मौत के पीछे भी जगदीप का ही हाथ था। शुरुआती पूछताछ में जगदीप ने बताया था कि शिमला की एक शादीशुदा महिला के साथ संबंधों के कारण सोनू मलिक ने तीनों बच्चों की हत्या करने की साजिश रची। इस पहलू की छानबीन के लिए भी पुलिस की एक टीम शिमला के ऊपरी इलाके के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 12
टिक्कर ताल से मिले बच्चों के शव
पूछताछ में इसका भी खुलासा हो सकेगा कि आखिरकार सोनू का उस महिला से कब और किस तरह के ताल्लुक रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रॉपर्टी का लालची जगदीप शौकीन भी कम नहीं है। ऐशो आराम की सभी चीजें उसके पास हैं। उसने अपने परिवार के लोगों को ही मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया, क्योंकि बेटों की संख्या में कमी से जगदीप के हिस्से में अधिक से अधिक जमीन होती।
विज्ञापन
6 of 12
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
अब उस घर में सोनू, जगदीप और उसका तीन वर्ष का बेटा है। आशंका जताई जा रही है कि जगदीप, सोनू समेत परिवार के सभी सदस्यों को खत्म कर खुद ही पूरी संपत्ति पर अपना कब्जा जमाना चाहता था। जांच अधिकारी प्रतीक ने बताया कि आरोपी जगदीप ने जमीन की लालच में हत्या की बात कबूल की है, हालांकि दो दिन पहले उसके बयान इससे अलग थे।
विज्ञापन
7 of 12
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
करोड़ों की जमीन पर थी हत्यारे की नजर
दोनों भाइयों के पास गांव में 12.5-12.5 किले यानी कुल 25 किल्ला जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ग्रामीणों के मुताबिक अगर जगदीप पकड़ा न जाता तो हो सकता था कि सोनू के माता-पिता के साथ-साथ उसकी पत्नी भी निशाने पर होती। सोनू ने न तो बच्चों की हत्या करने की बात कही और न ही घटना के दिन वह साथ था।
8 of 12
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
रविवार को कर दी थी तीन बच्चों की हत्या
रविवार को कुरुक्षेत्र के सारसा गांव के तीन बच्चों की मोरनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में दो भाई और एक बहन थी। जगदीप के बयान से यह बात भी साफ हो रही है कि संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए उसने यह खूनी खेल खेला, लेकिन इस हादसे के बाद ग्रामीणों में इतना रोष है कि लगातार आरोपियों को ऐसी सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि दोबारा गांव, प्रदेश या देश में भी कोई बच्चों के ऐसा अमानवीय व्यवहार न कर सके।
9 of 12
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
पिता की भूमिका पर पसोपेश में पुलिस
सारसा निवासी तीन मासूम बच्चों की हत्या प्रकरण में छह दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे जगदीप की भूमिका को पुलिस आश्वस्त है। पुलिस ने अब तक जो तथ्य जुटाए हैं, उनमें जगदीप के खिलाफ कई अहम सुराग पुलिस को मिले थे। इनके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। लेकिन, सोनू के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के नाम पर अभी तक कोई बात साफ नहीं कर रही।
10 of 12
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने मंगलवार को इस घटना के खुलासे के बाद तीनों बच्चों के पिता की भूमिका और उसके प्रेम प्रसंग की बात कही थी। वीरवार तक पुलिस ने न तो सोनू की गिरफ्तारी दिखाई और न ही उसे क्लीन चिट दी। बता दें कि रविवार को रहस्यमय हालात में समीर, सिमरन और समर गांव सारसा से लापता हो गए थे। पुलिस ने सोमवार रात को बच्चों के चाचा जगदीप मलिक और पिता सोनू को राउंड अप किया था।
11 of 12
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
पूछताछ में जगदीप ने तीनों बच्चों को पंचकूला के मोरनी हिल पर ले जाकर हत्या करने की बात कबूल की थी। तीनों के शव बरामद करने के बाद पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए तीनों बच्चों के चाचा और पिता की भूमिका होने के संकेत दिए थे। इस मामले के उजागर होने के बाद सोनू के ससुराल वालों ने भी उसके चरित्र और महिला से एक प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी थी।
बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई में अभी तक जगदीप के अलावा सोनू की भूमिका कम दिख रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के अनुसार प्रथम दृष्ट्या अब तक सोनू के खिलाफ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। प्रकरण के खुलासे के तीसरे दिन तक सोनू के खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। रिमांड के बाद पुलिस क्या खुलासा करेगी, यह वक्त बताएगा। पर एक बात साफ है कि दोनों ही मामलों में बेशकीमती जमीन की भूमिका भी बड़ी है।