फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भाजपा विधायक संग बदसलूकी : किसानों की भीड़ ने नग्न कर पीटा, कालिख पोतने की भी कोशिश

Sat, 27 Mar 2021 08:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
1 of 8
भाजपा विधायक अरुण नारंग को बचाती पुलिस - फोटो : संवाद
पंजाब के मलोट में शनिवार देर शाम किसानों की भीड़ ने अबोहर के भाजपा विधायक के साथ बदसलूकी की। किसानों ने विधायक अरुण नारंग के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद उनके चेहरे पर और कपड़ों पर कालिख पोतने की कोशिश की गई। उनकी गाड़ी पर कालिख पोती गई और अपशब्द लिखे गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर विधायक को नग्न हालत में एक दुकान में घुसाकर शटर बंद कर जान छुड़ाई। प्रदर्शनकारियों ने जहां भाजपा के दफ्तर में भी तोड़फोड़ कर दी। वहीं दफ्तर के फ्लैक्स, झंडों व टायरों को फूंक डाला। वहीं इस घटना के के बाद विधायक नारंग को अबोहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
विधायक को उग्र भीड़ से बचाते सुरक्षा कर्मी - फोटो : संवाद
बता दें कि भाजपा विधायक अरुण नारंग शनिवार को मलोट जीटी रोड पर स्थित दफ्तर में भाजपा की उपलब्धियों व कैप्टन सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर चर्चा करने के लिए प्रेसवार्ता रखी गई थी। उनके मलोट आगमन की सूचना किसानों को मिलते ही किसानों ने दफ्तर के पास ही तहसील चौक पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। जैसे ही शाम साढ़े चार बजे विधायक अरुण नारंग भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा सहित दफ्तर पहुंचे तो किसान भी तहसील चौक से पीछे-पीछे दफ्तर के समक्ष पहुंच गए और वहां प्रदर्शन शुरु कर दिया। 



विज्ञापन

3 of 8
भाजपा विधायक अरुण नारंग को बचाती पुलिस - फोटो : संवाद
इस दौरान जब भाजपा विधायक ने प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश की तो उल्टा उन पर हमला कर दिया। किसानों की बेकाबू भीड़ को काबू करने में पुलिस बेबस नजर आई। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक की गाड़ी पर कालिख पोत दी और काले तेल से जगह-जगह बीजेपी व अपशब्द लिख दिए। 

4 of 8
गाड़ी पर पोती गई कालिख - फोटो : संवाद
उधर, कई प्रदर्शनकारियों ने झड़प के दौरान विधायक के चेहरे पर कालिख पोतने की कोशिश की, मगर खिंचातान में पहले तो विधायक के कपड़े काले हो गए। धीरे-धीरे आंदोलन इतना उग्र हो गया कि भड़के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही विधायक के कपड़े फाड़ उन्हें बिल्कुल नग्न ही कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर विधायक को एक दुकान के अंदर घुसाकर उनकी जान बचाई। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद
करीब एक घंटे के बाद जब पुलिस द्वारा अपनी निगरानी में विधायक को दोबारा फिर से सुरक्षित जगह पर ले जाने की कोशिश की गई तो प्रदर्शनकारी फिर से विधायक पर हमला बोलने लगे। पुलिस द्वारा काफी दूरी पर ले जाकर विधायक को कपड़े पहनाए गए। उधर, भाजपा मंडल मलोट के कार्यकारी अध्यक्ष सीता राम खटक ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल की धाराओं समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है, क्योंकि प्रशासन की मौजूदगी में यह निंदनीय घटनाक्रम घटित हुआ है।  
विज्ञापन

6 of 8
भाजपा विधायक की गाड़ी - फोटो : संवाद
गौरतलब है कि धरने से पहले ही मौके पर भारी तादात में पुलिस दल मौजूद था। पुलिस की मौजूदगी में विधायक पर हमला होना, उनके कपड़े फाड़े जाना, मारपीट करना, कालिख फेंकना आदि घटनाक्रम कब और कैसे इतना उग्र हो गया, ये सवाल पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिह्न लगाता है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजपाल सिंह मौके पर पहुंच गए, लेकिन उनके आने से पहले ही डीएसपी जसपाल सिंह, एसएचओ थाना सिटी हरजीत सिंह मान, थाना सदर के एसएचओ परमजीत सिंह समेत भारी तादात में पुलिस बल मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन

7 of 8
भाजपा विधायक अरुण नारंग - फोटो : संवाद
जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए मिलीभगत के आरोप
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा ने कहा कि किसानों की आड़ में विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, अकाली दल आदि पार्टियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का विरोध किया है। गोरा पठेला ने पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि ये घटना अति निंदनीय है। दंगायियों ने जो किया बहुत शर्मनाक बात है। विधायक के कपड़े तक फाड़ दिए जो बेहद निंदनीय है। पठेला ने कहा कि वे मौके पर मौजूद थे। जब विधायक नारंग को पुलिस सुरक्षा में ले जाया जा रहा था तो उनके साथ भी प्रदर्शनकारियों ने गाली-गलौच किया। इस घटना की बड़े स्तर पर जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
एसपीचएच के बयान पर सात नामजद - फोटो : संवाद
एसपीचएच के बयान पर सात नामजद
थाना सिटी मलोट पुलिस ने शनिवार को भाजपा के अबोहर के विधायक अरुण नारंग पर मलोट में किसान आंदोलनकारियों ने हमला कर दिया था। इस हमले के दौरान विधायक अरुण नारंग, एसपीएच गुरमेल सिंह के अलावा दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को चोटें लगी थी। जिस पर पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए एसपीएच गुरमेल सिंह के बयान पर सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखनपाल शर्मा उर्फ लक्खा आलमवाला, सुखदेव सिंह बूड़ा गुज्जर, निर्मल सिंह जस्सेआना, नानक सिंह फकरसर, कुलविंदर सिंह दानेवाला, राजविंदर सिंह जंडवाला अवतार सिंह फकरसर के खिलाफ 307, 353, 166,188, 332, 342, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा 250 से 300 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें