फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी तलाश रहे तो, हो जाएं सावधान! आप के साथ भी हो सकता है ये बड़ा खेल

Thu, 13 Sep 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
job
अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं या फिर सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं, तो फिर आप को सावधान रहने की जरूरत है। आपके साथ भी ये बड़ा खेल हो सकता है। आइए जानते हैं पूरा माजरा...
विज्ञापन

2 of 5
job
दरअसल चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी को लेकर नया मामला सामने आया है। आईटीबीपी में नौकरी पाने के इच्छुक लोगों के पते पर किसी ने आईटीबीपी के डीजी के नाम से जारी फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भेज दिए। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मध्य प्रदेश (एमपी) से पांच-छह युवक अप्वाइंटमेंट लेटर लेकर नौकरी ज्वाइन करने चंडीगढ़ पहुंच गए। युवकों के पास डीजी के हस्ताक्षर किए अप्वाइंटमेंट लेटर देखकर आईटीबीपी के अधिकारी भी सकते में पड़ गए।
विज्ञापन

3 of 5
job
सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो पता लगा कि डीजी ने कोई अप्वाइंटमेंट लेटर जारी नही किया है। सेक्टर-31 स्थित आईटीबीपी फोर्स की टीपीटी, बटालियन के कमांडेंट आरके वर्मा की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हरकत धोखाधड़ी के मकसद से की गई है या यह किसी की शरारत है। 

4 of 5
जॉब
मामले के शिकायतकर्ता आरके वर्मा ने पुलिस को बताया कि किन्हीं अज्ञात लोगों ने फोर्स के डायरेक्टर जनरल (डीजी) के नाम पर कमांडेंट, टीपीटी बटालियन आईटीबीपी फोर्स, पीओ एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के लिखे पते सहित फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर मध्य प्रदेश के रहने वाले कुछ लोगों को जारी कर दिए। एप्वाइंटमेंट लेटर हाथों में लिए नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे लोगों में मध्य प्रदेश निवासी प्रशांत पटेल, अमीचंद व राजीव सहित कई अन्य व्यक्ति शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
JOB
वो सभी बीते मंगलवार को आईटीबीपी, चंडीगढ़ के कैंपस पहुंचे। थाना एसएचओ सहित अन्य पुलिसकर्मी जांच में जुटे हैं, ताकि पता लग सके कि वह फर्जी एप्वाइंटमेंट लेटर जिन युवकों को जारी किए गए, उनका और आईटीबीपी के चंडीगढ़ कैंपस के बीच क्या कनेक्शन हैं। लेकिन फिलहाल तक की जांच में पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें