फेसबुक पर प्यार हुआ तो रूस की इकेटरीना दौड़कर भारत चली आई। मंदिर में भारतीय युवक से शादी रचाई और पति के साथ ससुराल में रहने लगी, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
FB पर रुसी लड़की को भारतीय से हुआ प्यार
हरियाणा के इसराना में यह अनोखी शादी हुई। फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार, इसके बाद रुस की 25 वर्षीय इकेटरीना भारत आ गई। यहां उन्होंने आशीष जागलान के साथ मंदिर में सात फेरे ले लिया।
विज्ञापन
3 of 6
FB पर रुसी लड़की को भारतीय से हुआ प्यार
हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई यहा शादी इस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए आशीष ने बताया कि उसने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से बीबीए की पढ़ाई की है। वहीं इकेटरीना एनिष्मोवा ने बीटेक की है।
4 of 6
FB पर रुसी लड़की को भारतीय से हुआ प्यार
आशीष ने बताया कि इकेटरीना रूस के रशिया मार्शल पब्लिक स्टेट की रहने वाली है। वह उससे फेसबुक पर मिला और चैटिंग के बाद अच्छी दोस्ती हो गई, जो बाद प्यार में बदल गई। इकेटरीना मुझे काफी प्रभावित है।
विज्ञापन
5 of 6
FB पर रुसी लड़की को भारतीय से हुआ प्यार
आशीष ने बताया कि इकेटरीना ने ही उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। फिर उसने डरते डरते अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजनों ने सहमति जता दी और इकेटरीना भारत आ गई और हमने दोनों की शादी हुई।
आशीष ने बताया कि इकेटरीना को भारत के लोगों और यहां की सभ्यता से काफी लगाव हो गया है। उसके पापा नहीं हैं और वह अपनी मम्मी के साथ रहती है। मेरे पापा ने पहले उसकी मां से बात की, फिर हां कर दी।