फेसबुक पर वेल्डिंग वाले के प्यार में भारत आकर शादी रचाने वाली विदेशी युवती को सुषमा स्वराज का 'आशीर्वाद' मिल गया है। अब उसकी अड़चन दूर हो जाएगी। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 6
kazakhstan girl jahna
- फोटो : amarujala
दअरसल हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव समैण का लड़का टीनू लगभग एक साल पहले वैल्डिंग के काम के लिए सऊदी अरब गया था, वहां पर उसकी दोस्ती कजाकिस्तान की जाहना से हो गई। आठ माह की दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया और जाहना 29 मई को समैण के लड़के टीनू से शादी करने के लिए हिंदोस्तान आ गई।
विज्ञापन
3 of 6
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
बीती 2 जून को दोनों समैण गांव के विश्वकर्मा मंदिर में हिंदु रीति-रिवाज से शादी भी कर ली। शादी के बाद जब दोनों ने शादी को रजिस्टर्ड करवाने की कोशिश की तो जिला प्रशासन ने जाहना के विदेशी होने के कारण उनकी शादी को रजिस्टर्ड करने में असमर्थता जताई।
4 of 6
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उपायुक्त के आदेश के बाद टोहाना के नायब तहसीलदार जाहना ने कजाकिस्तान की एंबेसी को ईमेल भेजकर जाहना की वैरिफिकेशन करवाई। कुछ दिनों के बाद कजाकिस्तान अंबेसी से जाहना की वैरिफिकेशन मेल भी आ गई लेकिन बाद भी जाहना का वीजा आगे नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में जाहना की कहानी आने के बाद चंडीगढ़ निवासी रवि रंजन ने इस मामले को ट्विटर के जरिए इसकी सूचना विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी। ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाली विदेश मंत्री ने रविवार सुबह इसके जवाब में जाहना के कागजात विदेश मंत्रालय भेजने को कहा।
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भरोसा दिलाया कि जाहना की मदद जरूर की जाएगी। मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर हरियाणवी में लिखा कि 'थारी बहु नै कहो, वीजा बढ़ान खातिर अर्जी दाखिल कर दै, हम उनकी मदद कर दिआंगे'