चुनावों से चार दिन पहले पंजाब से धमाके से हिल गया। धमाके की जगह के पास ही कांग्रेस की नुक्कड़ बैठक चल रही थी। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 6
बठिंडा शहर में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
बठिंडा के मौड़ मंडी में कांग्रेस की नुक्कड़ बैठक संपन्न होते ही एक कार में तेज धमाका हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग जख्मी हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन
3 of 6
बठिंडा शहर में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि धमाके के वक्त इस कार के नजदीक से गुजर रही एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अभी तक पुलिस धमाके का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घायलों में कांग्रेसी उम्मीदवार का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है।
4 of 6
बठिंडा शहर में धमाका
इस घटना के संबंध में एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि कार में तीन धमाके लगातार हुए और इनमें तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि इस धमाके से कुछ देर पहले ही कांग्रेसी उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी की गाड़ी वहां से गुजरी थी। वह मौड़ मंडी ट्रक यूनियन के नजदीक नुक्कड़ बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 6
बठिंडा शहर में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस छावनी में तब्दील घटनास्थल
धमाके के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक इस एरिया को सील कर पुलिस छावनी में तब्दील किया जा चुका था।
खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ी
सूबे में चुनावी माहौल के बीच ऐसी घटना ने इंटेलिजेंस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। हालांकि देर शाम तक धमाके के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। घटनास्थल पर मौजूद एक पूर्व सैनिक ने आरडीएक्स धमाके की आशंका जताई।