'उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि तुम कौन सा जज हो... इसके बाद वे लोग बिंडों और गंडासी के साथ हम सब पर टूट पड़े।'
विज्ञापन
2 of 7
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव
- फोटो : अमर उजाला
मुझे जींद से घर आए कुछ ही देर हुई थी। ताऊ के लड़के शीशन ने घर आकर बताया कि शिव के साथ कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। हम तेजभान, आसू, मोहित, वरदान आदि भाई मौके पर गए और उनसे झगड़े का कारण पूछा, तो उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि तुम कौन सा जज हो। ...कै न्यू ए मारया करां। इसके बाद वे लोग बिंडों और गंडासी के साथ हम सब पर टूट पड़े। जिस तरह से वे हमें मार रहे थे, ऐसा लगा कि हमें जान से ही मारेंगे। यह बात झगड़े में घायल सामान्य अस्पताल में दाखिल शिवकुमार के भाई सोमनाथ ने कही।
विज्ञापन
3 of 7
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव
- फोटो : अमर उजाला
घटना में घायल सभी लोग एक ही कुनबे के हैं। सभी आपस में चाचा ताऊ के लड़के हैं, जिनकी उम्र 15 से 22 वर्ष के बीच है। मिर्चपुर में सोमवार रात को हुए झगड़े में दलित समुदाय के 9 लड़के घायल हो गए थे, जिन्हें हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से तेजपाल, मोहित, शिवकुमार और गुरमीत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
4 of 7
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव
सोमनाथ ने कहा कि जब हम वहां पहुंचे तो सभी के हाथों में हथियार थे। वे झगड़ा करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पहले ही सारी प्लानिंग कर रखी थी। भाई के साथ झगड़े का कारण पूछा तो उन्होंने गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें समझ नहीं आया कि क्या और क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव
वहीं पांच लड़के संदीप, हरप्रीत, राहुल, सोमनाथ और रोहित को अस्पताल में दाखिल किया गया था। इनमें से रोहित को सोमवार रात को ही गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर किया गया था, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव
पिछली बार तो बच गए थे, इस बार नहीं छोड़ेंगे
घायलों ने बताया कि उन्हें पीटने वालों में 20 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के लोग शामिल थे। जिनमें से कुछ कह रहे थे कि पिछली बार तो बच गए थे। इस बार नहीं छोड़ेंगे। सोमनाथ के अनुसार उन पर हमला करने वालों में से एक को तो वह जानता भी है, जिसकी उम्र 35 वर्ष से अधिक है।
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव
- फोटो : अमर उजाला
दोस्त रोहित ने निभाई दोस्ती
घटना में घायल अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया गया रोहित, खिलाड़ी शिवकुमार का सबसे अच्छा दोस्त है। शिवकुमार ने बताया कि वे घायल होने वालों में 8 लोग चाचा ताऊ के लड़के हैं। लेकिन जिसकी हालत सबसे गंभीर है वह उसका सबसे अच्छा दोस्त है। वह उसी के साथ साइकिल का गेम देखने के लिए गया था। दूसरे लड़कों द्वारा उसके साथ की जा रही बदतमीजी के बाद हुई कहासुनी पर वह बीच बचाव के लिए आया था। कुछ ही देर में उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। और मेरे दोस्त रोहित को गंभीर रूप से घायल कर दिया।