फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में फिर छाया इस लीग का खूमार, जानिए क्या विदेशियों की खास मांग

Sat, 05 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
प्रो रेसलिंग लीग - फोटो : अमर उजाला
भारत में प्रो रेसलिंग का जादू एक बार फिर से छाने का तैयार हैं। देश में सीजन 2 की शुरुआत 15 दिसंबर से होने जा रही है। इसके मुकाबले देश के कई शहरों में खेले जाने हैं। प्रो-रेसलिंग लीग के आयोजकों के अनुसार वे इस बार लीग के मुकाबले सिटी में भी करवाना चाह रहे हैं। इसके लिए  सेक्टर 42 स्थित कांप्लेक्स के इंडोर हाल और पीयू का जिम्नेजियम हाल देखा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रो रेसलिंग लीग - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों केबाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को प्रो रेसलिंग लीग में शिरक त करने वाली दो विदेशी रेसलर इंग्लैंड की याना और अजरबैजान की मारिया सिटी ब्यूटीफुल पहुंचीं। याना कॉमनवेल्थ गेम्स की ब्रांज मेडलिस्ट हैं, वहीं  मारिया तीन बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। इस मौके पर याना ने बताया कि प्रो रेसलिंग सीजन 2 को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रो रेसलिंग लीग - फोटो : अमर उजाला
याना ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों से भारत के रेसलर्स ने दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई  है, खासकर ओलंपिक में लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। हम विदेशी भी भारत के पहलवानों के कायल हैं। मैं पहले सीजन में पंजाब रायॅल्स की तरफ से खेली थी। इस टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।’ विरासत में मिली रेसलिंग प्रो-रेसलिंग लीग में दूसरी बार भाग लेने शहर पंहुची इंग्लैंड की याना ने कहा रेसलिंग का खेल मुझे  विरासत में मिला। 

4 of 5
प्रो रेसलिंग लीग - फोटो : अमर उजाला
पिता रेसलिंग के कोच हैं। जिनसे प्रेरित होकर इस खेल का चुना। अपनी मेहनत केदम पर ही कॉमन वेल्थ गेम में पदक जीतने में सफल रही। याना के अनुसार भारतीय रेसलर्स ने उनको काफी प्रभावित किया है। खासकर महिला पहलवानों ने। इनके अनुसार पिछले प्रो रेसलिंग लीग में विनेश फोगाट ने काफी प्रभावित किया। हालांकि वह दिल्ली की टीम में थी और मैं पंजाब की टीम की ओर से खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रो रेसलिंग लीग - फोटो : अमर उजाला
प्रो-रेसलिंग लीग से पहलवानों का रूतबा बढ़ा: मारिया
अजरबैजान की मारिया ने कहा भारत में लीग की शुरुआत होने से पहलवानों का रुतबा बढ़ा हैं। वर्ल्ड के बेस्ट पहलवान इसमें शिरकत करते हैं। इसमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी हैं और पहलवानों को अपना खेल  सुधारने का मौका भी मिलता हैं। मारिया केपति आंद्रे भी पहलवान हैं और वह भारत केसुशील कुमार से भिड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें