आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने पूर्व मंत्री से एक करोड़ 10 हजार जुर्माना एक ही दिन में वसूल लिया। मामले में जिला अदालत ने पूर्व मंत्री व शिअद के वरिष्ठ नेता सुच्चा सिंह लंगाह और अकाली दल के जत्थेबंदक सचिव अमरीक सिंह मोहाली को दोषी ठहराते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
देखिए, पूर्व मंत्री से कैसे वसूला एक करोड़ जुर्माना
2 of 5
साथ ही लंगाह पर एक करोड़ दस हजार रुपये जबकि अमरीक सिंह मोहाली पर एक लाख दस हजार जुर्माना लगाया गया। अदालत ने लंगाह के करीब सोलह प्लॉट और संपत्तियां जब्त करने के आदेश भी दिए हैं। मामले में नामजद नौ लोगों को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
देखिए, पूर्व मंत्री से कैसे वसूला एक करोड़ जुर्माना
3 of 5
जैसे ही अदालत ने लंगाह को तीन साल की सजा व एक करोड़ जुर्माना लगाया। इसके बाद लंगाह के समर्थक जुर्माने की राशि के इंतजाम में लग गए। जुर्माना राशि भरने में शहर के एक अकाली नेता व बिल्डर ने अहम भूमिका निभाई।
देखिए, पूर्व मंत्री से कैसे वसूला एक करोड़ जुर्माना
4 of 5
अदालत ने लंगाह को सुबह लगभग ग्यारह बजे सजा सुनाई जबकि दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जुर्माना और बॉन्ड भरने पर उन्हें अदालत से जमानत मिली।
देखिए, पूर्व मंत्री से कैसे वसूला एक करोड़ जुर्माना
5 of 5
अदालत में जुर्माना राशि भरने के बाद जब लंगाह बाहर जा रहे थे तो उनके समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी दिखाई। उन्होंने मीडिया कर्मियों को उनके पास तक नहीं पहुंचने दिया और गाड़ी में बिठाकर ले गए। इस दौरान पुलिस भी पूरी तरह मूकदर्शक बनी रही।