इंजीनियरिंग के छात्र को पहले किडनेप किया गया, फिर उसकी हत्या करके नेशनल हाइवे पर शव को फेंक दिया। देखिए किस हाल पड़ी मिली बॉडी?
विज्ञापन
2 of 6
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक की शिनाख्त नजफगढ़ के ओल्ड रोशनपुरा के 18 वर्षीय मनोज पुत्र राजबीर के रूप में हुई। वह इंजीनियरिंग का स्टूडेंट्स था। उसे दिल्ली के नजफगढ़ से किडनैप किया गया था। गुड़गांव में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
3 of 6
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
बताया जा रहा है कि गुड़गांव पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पता चला है कि इस युवक ने शुक्रवार शाम को अपने एक दोस्त तनिष को एसएमएस किया था मोनू उसके पीछे पड़ा है। तनिष ने मनोज के परिजनों को सूचना दी और उनकी शिकायत पर पुलिस ने रात में किडनैपिंग का केस कर लिया था।
4 of 6
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
किडनैपिंग का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने मनोज को मारने के बाद बहादुरगढ़ में रोहतक रोड पर ओमेक्स मॉल के सामने सड़क के किनारे फेंके जाने की बात बताई। हालांकि मर्डर के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पता चला है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद हादसा दिखाने के लिए चलती गाड़ी से फेंक दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
अब इस मामले में दिल्ली और हरियाणा पुलिस मिलकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नजफगढ़ क्षेत्र से अपहरण के बाद मनोज के मोबाइल की लोकेशन लगातार दिल्ली के क्षेत्र में बनी रही। मनोज के मोबाइल की लोकेशन सुबह 3 बजे की उत्तम नगर दिल्ली की रही। जबकि सुबह 7 बजे उसके मोबाइल की लोकेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की। उसके बाद मनोज का शव बहादुरगढ़ में मिला।
मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि जब मनोज के फेसबुक अकाउंट को खंगाला गया तो उस पर मनोज किसी फोटो में पुलिस के साथ खड़ा हुआ है, लेकिन यह खुलासा नहीं हो पाया है कि यह फोटो पुलिस हिरासत का है या कोई अन्य। एक अन्य फोटो में मनोज चारपाई पर रखे काफी हथियारों के साथ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि मनोज की फेसबुक अकाउंट के टाइम लाइन पर साइलेंट किलर एट रॉयल किलर गैंगस्टर भी लिखा हुआ है।