भारतीय दूतावास की मदद से सऊदी अरब से वतन वापिस लौटी महिला तो आंखें भर आईं। इन्होंने वहां जो कुछ सहन किया, उसका सच खौफनाक है।
विज्ञापन
2 of 8
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
3 लाख में सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर मंगलवार को स्वदेश लौट आई है। सुषमा स्वराज ने यह मामला ध्यान में आने के बाद सुखवंत को वापिस लाने के प्रयास किए, जिसमें वह सफल भी हो गईं। सुखवंत पंजाब के जालंधर के नूरमहल के गांव अजतानी निवासी की रहने वाली है। अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर सुखवंत के परिजन उन्हें लेने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखवंत कौर ने बताया कि वह सुषमा स्वराज की हमेशा आभारी रहेंगी, जिनकी वजह से वह अपने परिवार से दोबारा मिल पायी है। सुखवंत के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी रणजीत कौर की नकोदर में शादी हुई हैं। छोटा बेटा अरविंदर सिंह टैक्सी चलाने का काम करता है और सबसे छोटा बेटा नरवैल सिंह कुवैत गया हुआ है। सुखवंत का पति कुलवंत सिंह मजदूरी करता है।
4 of 8
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
सुखवंत ने बताया कि वह घर की माली हालत को सुधारने के लिए जनवरी महीने में एजेंट के चक्कर में पड़ गई थी। एजेंट ने झूठा वादा किया था कि उसे वहां 22 हजार रुपये वेतन पर नौकरी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सऊदी अरब में उसको एक मुस्लिम परिवार को पास बेच दिया गया। वे महिला से खाना बनाने और साफ सफाई का काम करवाते थे। उसे घर से बाहर तक जाने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 8
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
सुखवंत ने बताया किमासिक वेतन तो दूर खाने को खाना तक नहीं देते थे। बचा हुआ खाना खाकर ही वहां पर रहना पड़ता था। बाद में छाती में इंफेक्शन होने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में एक भारतीय नर्स मिली, जो केरल की रहने वाली थी। नर्स ने महिला के पारिवारिक सदस्यों से फोन पर बात करवाई। सुखवंत कौर ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
6 of 8
Jalandhar's Sukhwant Kaur
सुखवंत कौर बताती हैं कि मैं शायद भारत कभी वापिस न पहुंच पाती, अगर उसके गांव वाले उसको वापिस लाने की कोशिश न करते। सुखवंत ने कहा कि कोई भी सऊदी अरब जाने की सोचे तक न। वहां की जिंदगी नरक से भी बदतर है। वहां भारतीयों की जिंदगी काफी खौफनाक है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मेहनत का फल है कि मैं आज अपने देश में खड़ी हूं।
विज्ञापन
7 of 8
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
सुखवंत की बेटी का कहना है की उन्हें काफी खुशी हो रही है कि जिन हालातों में उनकी मां वापिस आ रही हैं, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। मां जनवरी में सऊदी गई थी। दुबई पहुंचे के बाद एक हफ्ते तक बात हुई, उसके बाद फोन बंद हो गया। एजेंट ने भी फोन उठाना बंद कर दिया था। सात मई को मां ने हेल शहर के एक अस्पताल से फोन कर अपने साथ हुई ज्यादती की जानकारी दी थी।
बेटी ने बताया कि उसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच से बात की। सरपंच ने मामले के बारे कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को बताया। उन्हीं ने ट्वीट के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक मामला पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, सुखवंत को दुबई भेजने वाली एजेंट पूजा को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के एजेंट पर भी कार्रवाई की मांग की है।