फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे रावण के कारण इस नौजवान को मिला रोजगार?

Thu, 22 Oct 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
बचपन में खेल और मस्ती के लिए रावण बनाने का शौक उसे कारीगर बना देगा और उसकी आजीविका का जरिया बनेगा। ये शायद इस युवक ने सोचा न था।
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए, कैसे रावण के कारण इस नौजवान को मिला रोजगार?

2 of 7
ये हैं पंजाब के पठानकोट निवासी राकेश। इनके पिता 70 सालों से बांस की सीढ़ियां और अन्य सामान बनाने का काम कर रहे हैं। बचपन में लोगों को पिता से रावण बनाने का सामान खरीदते देखते थे।
विज्ञापन

देखिए, कैसे रावण के कारण इस नौजवान को मिला रोजगार?

3 of 7
राकेश बताते हैं कि उससे बने पु‌तले देखकर उनके मन में भी इन्हें बनाने की चाह जागी। इस चाहत को पूरा करनके लिए राकेश ने रावण बनाने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे दूर-दराज के इलाकों से ऑर्डर मिलने लगे।

देखिए, कैसे रावण के कारण इस नौजवान को मिला रोजगार?

4 of 7
इस तरह राकेश की चाहत ने उन्हें कारीगर बना दिया और साथ में रोजगार का जरिया भी दे दिया। अब वह रामपुरा मोहल्ला में ही खुले में पुतले तैयार करते हैं और डिमांड पर सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे रावण के कारण इस नौजवान को मिला रोजगार?

5 of 7
राकेश ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद से ही उनके पास बुकिंग शुरू हो जाती है। हर साल कम से कम उनके पास 30 पुतलों के ऑर्डर आ जाते हैं। पठानकोट के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी उनके बनाए पुतलों की खासी डिमांड है। इन पुतलों की लंबाई करीब 25 फुट तक रखी जाती है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे रावण के कारण इस नौजवान को मिला रोजगार?

6 of 7
राकेश बताते हैं कि इनकी कीमत 8 से 10 हजार रुपये होती है। वहीं रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का सैट 31 हजार से शुरू होता है। अब तक उन्होंने सबसे बड़ा पुतला 30 फुट का बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, कैसे रावण के कारण इस नौजवान को मिला रोजगार?

7 of 7
राकेश ने यह भी बताया कि पहले बांस की कोई कमी नहीं होती थी। बांस आसानी से हिमाचल से मिल जाते थे। अब हिमाचल प्रदेश में बांस के कटान पर प्रतिबंध लगा देने से सामग्री मिलने में समस्या हो रही है। बांस अब कीमती दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। इससे मुनाफा पहले से काफी कम हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें