फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पति से झगड़ा, नशा और फिर 5 मजदूरों पर चढ़ा दी कार, ऐसे हालत में मिली

Thu, 17 Nov 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
पति से झगड़ा करने के बाद नशा किया और 5 मजदूरों पर कार चढ़ा दी। दबंगई देखिए, हादसे के बाद सैंडल निकालकर पुलिस को भी धमकाया।
विज्ञापन

2 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
घरेलू कलह की वजह से टेंशन में आई प्रीति ने लापरवाही से कार चलाते हुए दो मजदूरों के घर में हमेशा के लिए अंधेरा कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
पुलिस पूछताछ में प्रीति ने स्वीकार किया कि घर में उसका पति से झगड़ा हो गया था और इस वजह से वह टेंशन में थी। तनाव से राहत पाने के लिए उसने नशीली चीज का सेवन कर लिया। इसके बाद गाड़ी कहां और कैसे चली उसको कुछ नहीं पता? 

4 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
हादसे के बाद जब मौके पर मौजूद लोगों ने प्रीति को धमकाया तो उसने उन्हें भला बुरा कहा। पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो सैंडल निकालकर उन्हें भी धमकाने लगी। 
विज्ञापन

5 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
बताया जा रहा है कि उस पर नशीले पदार्थ का इतना असर था कि पुलिस स्टेशन जाने तक उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसे कहां जाना था, इसका भी उसे कोई अनुमान नहीं था। पुलिस से सूचना मिलने के बाद प्रीति के माता-पिता भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे। 
 
विज्ञापन

6 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
मजदूरों को कुचलने के बाद भी महिला ने कार नहीं रोकी। ऐेसे में दूसरे कार चालकों ने महिला की कार का पीछा किया और दुर्घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर रोक लिया। 
विज्ञापन

7 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
इसी बीच हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और कार को घेरकर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।  

8 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
हादसा होने के करीब आधा घंटे बाद तक प्रीति कार में ही बैठी रही और अपने परिजनों को हादसे की सूचना देती रही। लोगों ने उसे कार से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध किया। 

9 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
महिला पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप करने पर वह जैसे ही कार से बाहर निकली तो उसके पैर डगमगा रहे थे और वहां  मौजूद लोगों को भला-बुरा कहने लगी। 
विज्ञापन

10 of 10
नशे में धुत महिला ने पांच को रौंदा
पुलिस बाद में उसे थाने ले गई। थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि प्रीति नशे की हालत में थी। मृतक राजकुमार के पुत्र राकेश के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें