फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से दहला रोहतक, तस्वीरें दिल दहला देंगी

Mon, 08 Jun 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
ये खौफनाक वारदात हरियाणा के रोहतक में आधी रात को घटी। यहां के झज्जर रोड पर दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार हत्या लूट के लिए की गई। बदमाशों ने पहले ड्राइवर और कंडक्टर की आंखों में मिर्च डाली और बाद में गला रेतकर दोनों के शव को सड़क किनारे फेंक दिया। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों के पास कोई बड़ा वाहन था और चेहरे-मोहरे से दोनों सरदार लग रहे हैं।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से दहला रोहतक, तस्वीरें दिल दहला देंगी

2 of 5
गांव करौंथा स्थित मास्टर होटल मालिक रविवार दोपहर बाद साढे़ तीन बजे अपने होटल से कहीं जाने के लिए निकले। थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि रोहतक-झज्जर रोड किनारे उन्होंने किसी युवक का शव पड़ा देखा। थोड़ी ही दूरी पर एक और शव पड़ा था। खून से लथपथ दोनों शव कंबल में लिपटे थे।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से दहला रोहतक, तस्वीरें दिल दहला देंगी

3 of 5
सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी शशांक आनंद और डीएसपी यशपाल खटाना, थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस न तो शवों की शिनाख्त कर सकी और न ही वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर सकी। अभी केवल यही सामने आया है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया है। मरने वालों के चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर पड़ा था।

दोहरे हत्याकांड से दहला रोहतक, तस्वीरें दिल दहला देंगी

4 of 5
लग रहा है कि मिर्च पाउडर डालने के बाद चाकुओं से दोनों की गर्दन रेती गई चेहरे का खून सूख गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या देररात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से दहला रोहतक, तस्वीरें दिल दहला देंगी

5 of 5
यशपाल खटना, डीएसपी ने बताया कि शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कहीं और की गई है। बाद में शव यहां लाकर फेंक दिए। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मरने वाले ड्राइवर और कंडक्टर हैं। लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया है। आसपास के ढाबा संचालकों से पूछताछ की जा रही है। कागजी कार्रवाई कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें