फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संबंधों में बाधक बन सकती है ये बीमारी, खानपान का रखें विशेष ध्यान

Thu, 30 Nov 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
समस्या - फोटो : gettty
महिलाओं को हो या पुरुषों को, ये बीमारी निजी संबंध बनाने में बाधक बन सकती है। अगर आप अनदेखी कर रहे हैं तो संभल जाएं, वरना पछताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
समस्या - फोटो : gettty
वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर चंडीगढ़ पीजीआई के एंडोक्रिनोलाजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. अनिल भंसाली से बातचीत की गई। डायबिटीज के क्षेत्र में डॉ. भंसाली नाम जाना-पहचाना है। पूरे देश में सबसे ज्यादा उनके रिसर्च पेपरों का हवाला दिया जाता है। इसी सिलसिले में उन्होंने डायबिटीज और सेक्स लाइफ को लेकर एक खास बात बताई, जो जाननी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
सेक्स - फोटो : getty
डॉ. भंसाली ने बताया कि अनकंट्रोल डायबिटीज से 70 प्रतिशत पुरुषों में सेक्स की इच्छा खत्म हो जाती है। करीब 50 प्रतिशत लोगों की इंद्री का तनाव खत्म होता है। 50 प्रतिशत महिलाओं में भी सेक्स की इच्छा खत्म होती है। साथ ही डायबिटीज बढ़ती है तो फर्टिलिटी भी कम होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा समस्या होती है। जिन महिलाओं में पीसीओडी होता है, उनमें भी डायबिटीज होने के चांस बढ़ जाते हैं।

4 of 6
डायबिटीज
डॉ. भंसाली ने बताया कि डायबिटीज की बीमारी बहुत धीरे-धीरे शरीर पर प्रभाव डालता है। इससे शरीर के छह अंग प्रभावित होते हैं। पहला आंख, दूसरा किडनी, तीसरी नर्व सिस्टम, चौथा हार्ट, पांचवां ब्रेन स्ट्रोक या लकवा और छठा पैर पर। यदि शुगर लेवल लंबे समय से बढ़ा है और कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो शरीर के इन अंगों पर प्रभाव डालता है और व्यक्ति को पता भी नहीं चलता।
विज्ञापन

5 of 6
edws - फोटो : Getty Images
डॉ. भंसाली ने बताया कि यदि पिता को डायबिटीज है तो बच्चे में 50 प्रतिशत, जिनके माता-पिता दोनों को डायबिटीज है तो 90 प्रतिशत, चाचा को है तो 25 प्रतिशत, भाई-बहन को है तो 25 प्रतिशत। इन सबके बावजूद एक राहत है यदि लाइफ स्टाइल और खानपान का ध्यान रखते हैं तो डायबिटीज को आसानी से रोका जा सकता है। रेगुलर एक्सरसाइज करें। वजन को कम करें और तनावमुक्त रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कई बीमारियों में आराम दिलाएगा ये टी-वाइन
डॉ. भंसाली ने बताया कि डायबिटीज के मरीज को शराब बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति शराब न पीए। पहले कहा जाता था कि सेहत के लिए 30 एमएल और 60 एमएम शराब नुकसान नहीं पहुंचाती। दरअसल शराब पीने के बाद लोग हैवी खाना खाते हैं। जो शरीर में चर्बी के रूप में जमा होता है। इससे वजन बढ़ता है। किसी भी व्यक्ति या मरीज को सिगरेट और शराब नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि दोनों ही बीमारी और मृत्यु को बढ़ाती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें