फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से छात्रों के सामने ही महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं

Fri, 28 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं
महिला प्रिंसीपल और महिला टीचर छात्रों के सामने ही गुत्थम-गुत्था हो गईं। माहौल ऐसा हो गया कि छात्रों को समझ न आए कि वे क्या करें। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 7
महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं
मामला पंजाब के डेराबस्सी के सरकारी सरकारी हाई स्कूल सुंधरा का है, जहां छात्रों के सामने साइंस टीचर कैलाश रानी तथा स्कूल की मुख्य अध्यापक वीणा बस्सी का आपस में झगड़ा हो गया और दोनों ने एक दूजे को खूब पीटा।
विज्ञापन

3 of 7
महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं
झगड़े और मारपीट के दौरान छात्रों के सामने ही दोनों काफी गाली-गलौच हुई। अध्यापक कैलाश रानी ने आरोप लगाया कि स्कूल का स्टाफ उनका तबादला करवाना चाहता है, पर कोर्ट ने उस पर रोक लगा रखी है।

4 of 7
महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं
कैलाश रानी ने आरोप लगाया कि वह सीनियर अध्यापक है, फिर भी उसकी जूनियर अध्यापक को वाइस प्रिंसीपल बना दिया गया। पिछले सप्ताह 2 दिन की छुट्टी के बाद जब वह अपनी हाजिरी लगा रही थी तो मुख्य अध्यापिका उनसे उलझ पड़ी।  

 
विज्ञापन

5 of 7
महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं
वहीं मुख्य अध्यापिका वीणा ने कहा कि कैलाश रानी से स्कूल के अन्य अध्यापकों को खतरा है। उन्होंने कई शिक्षकों पर हमला किया है। इसलिए वह शिक्षा विभाग से मांग करती है कि कैलाश रानी का तबादला किया जाए।
विज्ञापन

6 of 7
महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं
दूसरी तरफ स्कूल कमेटी के चेयरमैन मंजीत सिंह ने कहा कि वह 3-4 साल से स्कूल चला रहे हैं। अध्यापकों की इन हरकतों की वजह से स्कूल का 10 वीं का परिणाम खराब आया है। स्कूल में हुए झगड़े के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महिला प्रिंसीपल और टीचर गुत्थम-गुत्था हो गईं
मामला मेरी नॉलेज में है। डीईओ ने मुझसे मामले की रिपोर्ट मांगी है। मैं मौके पर गई थी और अन्य टीचर्स से बातचीत भी की थी। जल्दी ही रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दे दी जाएगी।
- गुरमीत कौर, डिप्टी डीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें