फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम और हनीप्रीत के लिए खड़ी होंगी कई मुसीबतें, अब ये 'करीबी' उगलेगा राज

Fri, 18 May 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत इन्सां
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और बाबा की 'दुलारी' हनीप्रीत का पर्दाफाश होने वाला है, क्योंकि दोनों का एक और 'करीबी' कई राज उगलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
राम रहीम
हनीप्रीत के बेहद नजदीकी और पंचकूला में 25 अगस्त, 2017 को हुई हिंसा के दौरान मौजूद आरोपी परमजीत उर्फ परम उर्फ काला को एसआईटी ने सिरसा से गिरफ्तार कर लिया गया है। मूल रूप से बठिंडा निवासी परमजीत पुत्र बलदेव सिंह फिलहाल सिरसा के मंगाली गांव का निवासी है। हनीप्रीत का बेहद करीबी माना जाने वाला परमजीत न केवल हिंसा के दिन पंचकूला में मौजूद था, बल्कि हिंसा भड़काने में भी उसकी अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम
आरोपी के खिलाफ 27 अगस्त को सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज किया गया। एफआईआर नंबर-345 में हनीप्रीत समेत 30 से अधिक आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह, साजिश सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। हिंसा मामले में अब तक फरार चल रहे आदित्य इंसां सहित अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

4 of 6
Ram Rahim
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा से पहले सिरसा में हिंसा की रची गई साजिश में भी परमजीत शामिल था। डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत का नजदीकी होने के साथ-साथ परमजीत डेरा सच्चा सौदा का भी अहम सदस्य था। एसीपी आदर्शदीप सिंह के नेतृत्व में काम रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को इस आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। आरोपी को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के पास से गिरफ्तार कर, अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
ram rahim
अदालत से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। हनीप्रीत के बेहद नजदीक होने की वजह से परमजीत को हिंसा मामले से जुड़े तमाम आरोपियों और डेरा की अहम गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। परमजीत से पूछताछ में फरार चल रहे आरोपियों के बारे में भी सुराग हासिल किया जाएगा, जिनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ram rahim
सूत्रों के मुताबिक हिंसा मामले में फरार चल रहे आदित्य इंसां समेत अभी भी फरार चल रहे आठ-नौ आरोपियों का सुराग मिलेगा। हिंसा के दौरान जिन लोगों के संपर्क में परमजीत था, उनसे क्या रिश्ता था और इस साजिश में और कौन लोग शामिल थे, इसका भी पूछताछ में खुलासा होगा। परमजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 145, 146, 150, 151, 152, 153, 121, 121ए, 120बी, 216 और 201 के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें