आंखों में अगर दिखने लगे ऐसे लक्षण तो संभल जाएं और बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, वरना पछताएंगे और आंखों की रोशनी भी खो देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
healthy food
बच्चों में भी आंखों का कैंसर हो सकता है, लेकिन इस बारे में लोगों को पता नहीं है। एडवांस स्टेज में बीमारी का पता लगने की वजह से ज्यादातर बच्चों को पूरा इलाज नहीं मिल पाता। वे ऐसी स्थिति में आते हैं कि उन्हें कीमोथैरेपी भी नहीं दी जा सकती। ऐसे में कई बच्चों की आंख तक निकलनी पड़ती है। इस बीमारी को रेटिनोब्लास्टोमा कहा जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
healthy food
अगर बच्चे की आंखों के रेटिना में सफेद धब्बे पड़ रहे हों या फिर आंख तिरछी जा रही हो तो यह कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। जीएमसीएच-32 के नेत्र विभाग के एचओडी प्रो. सुदेश कुमार आर्या ने बताया कि लोगों को पता ही नहीं है कि आंखों में भी कैंसर होता है। कई बच्चे ऐसे आते हैं, जिनकी आंखें पूरी तरह से बाहर आ चुकी होती हैं।
4 of 7
योग और स्वास्थ्य
अगर समय पर इसका पता चल जाए तो 95 फीसदी केसों में आंखों को बचाया जा सकता है। जागरूकता कम होने की वजह से मेडिकल कालेज में वर्ल्ड रेटिनोब्लास्टोमा वीक मनाया जा रहा है। प्रो. आर्या ने बताया कि अभिभावक खुद अपने बच्चों में रेटिनोब्लास्टोमा का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
health
रेटिनोब्लास्टोमा का पता पैरेंट्स बच्चे की दोनों आंखों की मध्यम रोशनी में फ्लैश से फोटो खींच कर लगा सकते हैं। अगर इसमें एक आंख लाल और दूसरी सफेद आए तो समझ जाइए कि बच्चे को यह बीमारी हो सकती है। इसके बाद तुरंत डाक्टर से चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
health
ये कारण हो सकते हैं
विशेषज्ञों ने बताया कि 40 फीसदी केसों में बीमारी जेनेटिक वजहों से होती है। अगर किसी के पहले बच्चे को बीमारी हो तो दूसरे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद जांच करानी चाहिए। टेस्ट हर तीन महीने पर होना चाहिए। कई बार ट्यूमर का पता बाद में चलता है और लेजर ट्रीटमेंट और कीमोथैरेपी से इलाज किया जाता है। लेकिन कई बार ट्यूमर फैलने की वजह से आंख निकालनी पड़ती है।
ये होते हैं लक्षण
बच्चों की आंख में होने वाले रेटिनोब्लास्टोमा कैंसर का मुख्य लक्षण आंख पर रोशनी पड़ने पर रेटिना का सफेद दिखाई देना है। आंख में दर्द महसूस होना और अधिक लाली आना भी इसके लक्षण हैं। दिखाई देने में समस्या, आंखों का बाहर उभर आना, खून आना और दोनों आंखों की पुतली का रंग अलग हो जाना इस बीमारी के लक्षण हैं। इसके अलावा यदि किसी बच्चे के आंखों में भैंगापन है तो इसे भी आंखों के कैंसर का शुरुआती लक्षण माना जाता है।