फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद, जानिए क्या बातें हुईं?

Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम के उसकी मां, बेटा, बेटी और दामाद मिलने के लिए आए। उन्हें देखकर बाबा खुश हो गया, जानिए क्या कुछ बातें हुईं...
विज्ञापन

2 of 6
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
सोमवार को पूरे परिवार को देखकर राम रहीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 20 से 25 मिनट तक मां नसीबकौर, बेटे जस्मीत, बेटी अमरप्रीत और दामाद जस्मीत ने गुरमीत राम रहीम से मुलाकात की। इस दौरान बाबा ने परिजनों से डेरे की व्यवस्था के बारे में बातचीत की।

 
विज्ञापन

3 of 6
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
बताया जाता है कि डेरे की गद्दी किसको सौंपी जाए, इस बारे में परिवार राम रहीम से उनकी राय लेने आया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। जेल प्रशासन से लेकर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी राम रहीम का व्यक्तिगत मामला बता कर चुप्पी साधे हुए हैं।

 

4 of 6
Ram rahim
पूरा परिवार ढाई बजे सुनारिया जेल पहुंचा और सवा 4 बजे रवाना हुआ। वहीं इस मुलाकात के चलते सुनारिया जेल के आसपास पुलिस अलर्ट रही। किसी अन्य को मुलाकात कक्ष की तरफ नहीं जाने दिया गया। वहीं सामान्य बंदियों से उनके परिजनों की दो बजे तक ही मुलाकात करवाई गई।
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम - फोटो : self
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर हरियाणा नंबर की गाड़ी से परिजन जेल पहुंचे। एंट्री से पहले उनकी तलाशी ली गई, वीडियोग्राफी करवाई। गाड़ी में कुछ पॉलीथीन बैग थे। बताया जाता है कि इनमें ड्राय फ्रूट्स के अलावा कुछ और खाने का सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम
बता दें कि जेल आने के बाद राम रहीम ने मां नसीब कौर, बेटे जसमीत सिंह, बेटी चरणप्रीत, अमरप्रीत और हनीप्रीत, बहू हुस्नप्रीत, दामाद शान-ए-मीत और रूह-ए-मीत, डेरा मैनेजमेंट की अफसर विपसना और दान सिंह मिलने की इच्छा जताई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें