फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से राम रहीम को छुड़ाकर ले जाने की धमकी का असली सच आया सामने

Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम को जेल से छुड़ाकर ले जाने की धमकी मिली थी, लेकिन अब इसका असली सच सामने आ गया है। आप भी जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
फाइल
सोमवार को राम रहीम को जेल से छुड़ाने के लिए हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू को धमकी भरा फोन आने की चर्चा सोमवार दिन भर रही। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के डीजीपी को यूके से फोन कर किसी ने राम रहीम को 72 घंटे में जेल से निकालकर ले जाने का चैलेंज किया।
विज्ञापन

3 of 6
बीएस संधू - फोटो : ani
हालांकि, डीजीपी बीएस संधू ने इस तरह का कोई भी फोन आने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि धमकी भरा फोन आने की चर्चा गलत है। इतनी हिम्मत किसी में नहीं है कि राम रहीम को सुनारिया जेल से भगाकर ले जाए। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से शिफ्ट करने की सलाह दी है, लेकिन फिलहाल उसे वहीं रखा जाएगा। पुलिस इस मामले में हड़बड़ी में कोई कदम नहीं उठाना चाहती।

4 of 6
रोहतक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उधर, धमकी भरे फोन की चर्चा के बाद एहतियातन रोहतक में भिवानी रोड से लेकर सुनारिया जेल तक सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस रास्ते पर लगे नाकों का निरीक्षण करने के लिए तीन डीएसपी तैनात किए गए हैं, जो अलग-अलग शिफ्ट में निगरानी करेंगे। जवानों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि राम रहीम की सुरक्षा में पैरा मिलिट्री फोर्स व हरियाणा पुलिस के कमांडो की तीन कंपनियां लगाई गई हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
रोहतक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
धमकी मिलने की सूचना के बाद पुलिस सतर्क है। सुनारिया के आसपास लगे नाकों का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में तीन डीएसपी को तैनात किया गया है। सुनारिया के पास लगे पुलिस नाकों से गुजरने वालों का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है। उस रास्ते से गुजरने की अनुमति केवल संबधित लोगों को है, जिस पर संदेह होता है पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ के बाद आगे जाने देती है। उनका पहचान पत्र व मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ram Rahim
गौरतलब है कि 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को इसी जेल में रखा गया है। उसे 28 अगस्त को दो मामलों में दस-दस साल की अलग-अलग सजा सुनाई गई थी। इतने दिन बाद अचानक डीजीपी को धमकी भरे फोन की अफवाह फैलाने के पीछे डेराप्रेमियों का कोई न कोई मकसद माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें