एक शख्स पहली बार सामने आया और उसने डेरा सच्चा सौदा व राम रहीम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। बाबा का यह नया सच होश उड़ा देगा। मामला जानकर पुलिस भी हैरान है और अब देखना यह है कि आगे क्या होगा।
विज्ञापन
2 of 5
राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा एक गुमराह सौदा है और अगर इसकी गहनता से जांच हो, तो कई सनसनीखेज सच सामने आ सकते है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इंसानियत की आड़ में गैर कानूनी काम करता था। इसलिए डेरा सच्चा सौदा नहीं झूठा सौदा है, जो मुझे खत्म करना चाहता था, ताकि मैं सिख धर्म का प्रचार न कर पाऊ। यह बात पंथक सेवा लहर के प्रमुख एवं सरबत खालसा के श्री दमदमा साहेब के नियुक्त जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कही।
विज्ञापन
3 of 5
राम रहीम
दादूवाल सूरतगढ़िया बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री दसवी पातशाही में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि बरगाड़ी कांड में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने कबूला कि राम रहीम ने मुझे मारने के लिए उन्हें सुपारी दी थी। हथियार भी उन्हें डेरा सच्चा सौदा ने उपलब्ध करवाए थे। न्यायाधीश रणजीत सिंह जांच कमीशन ने पंजाब सरकार को सौंपी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है। डीआईजी रणबीर सिंह खत्तरा ने यह रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंपी है।
4 of 5
राम रहीम
- फोटो : SELF
जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख काफी समय से मुझे मारने की साजिश रच रहा था, क्योंकि मैंने डेरा सच्चा सौदा में हो रहे काले धंधों को उजागर किया है। मुझ पर डेरा की तरफ से गलत केस भी दर्ज करवाए गए हैं, मगर अब राम रहीम जेल की सलाखों के पीछे है। उसके कांड दिन ब दिन सामने आ रहे है और गुनाहों की परतें खुल रही हैं। लेकिन वह जेल में रहकर भी मुझे मारने की साजिश रच रहा है।
दादूवाल ने मांग की है कि पंजाब-हरियाणा सरकार गंभीरता से इस मामले की जांच कर राम रहीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इस संबंध में डेरा सच्चा सौदा की ओर से स्पष्टीकरण देते हुए प्रकाश सिंह सलवारा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा पर लगाए गए तमाम आरोप गलत व बेबुनियाद है। डेरा सच्चा सौदा सभी का सम्मान करता है और डेरा की कोई भी वैर-विरोध की नीति नहीं है। डेरा सच्चा सौदा सभी को प्रेम प्यार की शिक्षा देता है। कमीशन रिपोर्ट में जिन लोगों का नाम सामने आया है, उनकी रीति नीति डेरे की नहीं हो सकती।