फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deep Sidhu Death: मुक्तसर में हुआ था दीप सिद्धू का जन्म, गीतकार से बने थे फिल्मकार, 2015 में आई थी पहली फिल्म

Wed, 16 Feb 2022 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 6
दीप सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
सोनीपत जिले के कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास स्कार्पियो गाड़ी के ट्राला में टकराने से मशहूर पंजाबी गायक संदीप उर्फ दीप सिद्धू की मौत हो गई जबकि उनकी मंगेतर रीना राय घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ स्कार्पियो से दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खरखौदा सीएचसी भेजा। उनकी मंगेतर को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पंजाब के बठिंडा स्थित नेहरू कॉलोनी निवासी पंजाबी गायक संदीप उर्फ दीप सिद्धू (41) अपनी मंगेतर यूएसए निवासी रीना राय के साथ मंगलवार रात स्कार्पियो से दिल्ली से पंजाब के लिए चले थे। केएमपी पर खरखौदा के पास पिपली टोल प्लाजा के नजदीक उनकी गाड़ी अचानक ट्राला से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीप सिद्धू व उनकी मंगेतर को बार निकालकर खरखौदा सीएचसी पहुंचाया, जहां दीप सिद्धू को मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
दीप सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
मुक्तसर में हुआ था जन्म, मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1979 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता।
विज्ञापन

3 of 6
दीप सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म -रमता जोगी- रिलीज हुई थी। हालांकि दीप सिद्धू वर्ष 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
रीना राय ने कहा हादसे के समय सो रही थी
यूएसए की रहने वाली रीना राय ने पुलिस से शुरुआत पूछताछ में बताया है कि वह एक साल से मुंबई में रह रही थी। वह तथा दीप सिद्धू 13 फरवरी का मुंबई से दिल्ली आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
दीप सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
वहां से वह मंगलवार रात को पंजाब के लिए चले थे। वह गाड़ी के अंदर सो रही थी। उसे नहीं पता कि हादसा किस तरह से हुआ है। वह हादसे के बाद बेसुध हो गई। उसे अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीप सिद्धू की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केएमपी पर हादसे में पंजाब के दीप सिद्धू की मौत हुई है। उनकी साथी चोटिल हो गई थी। उनकी हालत अब ठीक है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि वह दोनों स्कार्पियो में दिल्ली से पंजाब के बठिंडा जा रहे थे। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के समय ट्राला खड़ा था या चल रहा था इसकी जांच के लिए टीम मौके पर है। ट्राला चालक अभी फरार है।- राहुल शर्मा, एसएसपी सोनीपत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें