कार सवार 6 लोग लैंड प्रमोटर्स के दफ्तर में घुसे और सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
दफ्तर में घुसकर कर्मियों पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद
2 of 5
हमलावर रॉड, तलवारों और डंडों से लैस थे। पहले उन्होंने तोड़-फोड़ की, फिर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करते हुए उसकी कमर में कृपाण घोंप दी। गंभीर हालत में सिक्योरिटी गार्ड को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दफ्तर में घुसकर कर्मियों पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद
3 of 5
जांच में सामने आया कि ड्राइवर का किसी बात को लेकर युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद युवकों ने हमला किया। पुलिस ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर कालू चौहान की शिकायत पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा-307 के तहत मामला कर दर्ज लिया है।
दफ्तर में घुसकर कर्मियों पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद
4 of 5
जानकारी के मुताबिक, घटना शु्क्रवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। हथियारों से लैस छह व्यक्ति क्वालिस से सेक्टर-82 स्थित जनता लैंड प्रमोटर्स के दफ्तर के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्किंग में खड़े ड्राइवर गुरजीत सिंह पर हमला कर दिया। गुरजीत आरोपियों के चंगुल से छूटकर जनता लैंड के दफ्तर में पहुंचा। आरोपी उसका पीछा करते हुए दफ्तर में घुस गए। हमलावरों ने दफ्तर में पहले जमकर तोड़फोड़ की।
दफ्तर में घुसकर कर्मियों पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद
5 of 5
चिल्लाने की आवाज सुनकर दफ्तर के मुलाजिम इकट्ठा हो गए। उन्होंने हमलावरों को दफ्तर से निकाला। इसी बीच उन्होंने देखा कि दफ्तर का सिक्योरिटी गार्ड रिसेप्शन से किसी को फोन कर रहा है। सभी आरोपी दोबारा दफ्तर में घुस गए। उनमें से एक हमलावर ने अपनी कृपाण सिक्योरिटी गार्ड की कमर में घोप दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।