फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है

Sat, 20 Jun 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
किसी चीज के लिए युवाओं की पागलपन आपने कई बार देखा है, लेकिन उनकी यह पागलपंती देखकर आप दंग रह जाएंगे। तस्वीरें।
विज्ञापन

युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है

2 of 7
पारा 40 के पार और ऑडिशन सेंटर पर पानी की किल्लत। इसके बावजूद डांसिंग का ऑडिशन देने आए प्रतिभागियों के हौसले बुलंद। पूरा दिन डांसिंग कंपटीशन के लिए आए हजारों प्रतिभागी ऑडिशन के लिए गर्मी में डटे रहे।
विज्ञापन

युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है

3 of 7
ऑडिशन का क्रेज युवाओं पर इस कदर हावी था कि वीरवार रात दस बजे से ही दो सौ युवा प्रतिभागी मनीमाजरा स्थित डीसी मांटेसरी स्कूल कैंपस के बाहर पहुंच गए थे। सभी को सुबह ऑडिशन का इंतजार था।

युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है

4 of 7
सुबह नौ बजे डांस ऑडिशन शुरू किया गया। इसमें छोटे बच्चे भी ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को करीब डेढ़ हजार प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। यह ऑडिशन स्टार प्लस चैनल में प्रसारित होने वाले डांस प्लस कार्यक्रम के लिए लिया गया। शुक्रवार को पहुंचे सभी प्रतिभागियों को ऑडिशन देने का मौका मिला।
विज्ञापन

युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है

5 of 7
पानी का उचित बंदोबस्त न होने के कारण ऑडिशन सेंटर के बाहर रेहड़ी वालों ने एक ग्लास पानी प्रतिभागियों को 10 रुपये में बेचा। उन्होंने खाद्य पदार्थों पर भी मनमानी कीमत वसूली। गन्ने के जूस का दस रुपये का ग्लास भी बीस में बेचा।
विज्ञापन

युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है

6 of 7
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांस प्लस का ऑडिशन एक बजे खत्म हो गया। आठ सौ फॉर्म ऑडिशन के लिए प्रतिभागियों को दिए गए थे। ऑडिशन कैंपस में काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि फॉर्म है, पर क्रमांक नंबर नहीं है। फॉर्म पर क्रमांक नंबर डालने के बाद ही ऑडिशन फॉर्म दिया जाएगा। इस बीच प्रतिभागियों को कैंपस में एंट्री मिलने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक तेज धूप में लाइन में खड़े होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की ये पागलपंती देख आप कहेंगे, OMG! क्या जुनून है

7 of 7
वीरवार रात पहुंचे प्रतिभागियों ने स्कूल कैंपस में जगह नहीं मिली तो सड़क किनारे ही डेरा जमा लिया था। पूरी रात प्रतिभागी भूखे प्यासे परेशान रहे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनकी यह समस्या शुक्रवार को ऑडिशन के समय भी दूर नहीं हो पाई। पूरी रात कतार में लगने के बाद दिन में भीषण गर्मी में वह पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें